Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भारत के पूर्व टेनिस स्टार की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन है फ्रेंच ओपन का प्रबल दावेदार

    Updated: Sun, 25 May 2025 07:02 PM (IST)

    दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में सोमदेव ने कहा अल्कराज भले ही गत चैंपियन हो लेकिन इस बार उन्हें कठिन चुनौती मिलेगी। इस सत्र में वह चोट से जूझते रहे हैं हालांकि इसके बावजूद उन्होंने शानदार वापसी की है। भले ही गत चैंपियन हैं लेकिन उस तरह नहीं पसंदीदा नहीं जिस तरह रोलां गैरों में कभी राफेल नडाल होते थे।

    Hero Image
    अल्कराज को लेकर सोमदेव की बड़ी भविष्यवाणी। फाइल फोटो

     नितिन नागर, जागरण नई दिल्ली। वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन की शुरुआत हो चुकी है। भारत के पूर्व शीर्ष सिंगल्स खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन का मानना है कि इस बार गत चैंपियन कार्लोस अल्कराज के लिए रोलां गैरो में खिताब बचाना आसान नहीं होगा। विश्व नंबर एक जानिक सिनर ने निलंबन के बाद जबरदस्त वापसी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इटली के लारेंजो मुसेती भी क्ले कोर्ट पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, सोमदेव का मानना है कि इस बार अल्कराज और सिनर खिताब के प्रबल दावेदार होंगे। फ्रेंच ओपन का प्रसारण सोनी स्पो‌र्ट्स नेटवर्क पर होगा।

    दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में सोमदेव ने कहा, अल्कराज भले ही गत चैंपियन हो, लेकिन इस बार उन्हें कठिन चुनौती मिलेगी। इस सत्र में वह चोट से जूझते रहे हैं, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने शानदार वापसी की है। भले ही गत चैंपियन हैं, लेकिन उस तरह नहीं पसंदीदा नहीं जिस तरह रोलां गैरों में कभी राफेल नडाल होते थे। इस सत्र में कई दूसरे खिलाड़ी हैं, जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

    होल्गर रूने ने अल्कराज को हराया

    होल्गर रूने ने इस सत्र में अल्कराज को हराया। इसके अलावा होल्गर रूने और जैक ड्रेपर भी चौंका सकते हैं। हालांकि, यह मुश्किल ड्रा है और पांच सेट के मुकाबले अलग होते है। इसके अलावा नोवाक जोकोविक पर भी नजरें होंगी। सोमदेव ने कहा कि इस सीजन में एक खिलाड़ी जो छुपा रुस्तम साबित हो सकते हैं वह हैं लारेंजे मुसेती। उनका यह सीजन काफी शानदार रहा है। अल्कराज और सिनर के बीच प्रतिद्वंद्विता हाल के दिनों में सुर्खियों में रही है।

    सोमदेव का मानना है कि यह आने वाले समय में ऐसी प्रतिद्वंद्विता बन सकती है, जैसे राफेल नडाल और नोवाक जोकोविक के बीच दिखती थी। अगर हम बीते 50 वर्षों की बात करें तो एक या दो खिलाड़ी हमेशा ही रहे हैं जो एक दूसरे को कठिन चुनौती पेश करते हैं और पिछले कुछ समय से अल्कराज और सिनर के बीच भी ऐसी ही टक्कर देखने को मिल रही है। हर पीढ़ी में कुछ महान खिलाड़ी रहे हैं, चाहे पीटर आंद्रे की बात करें या राफा, नोवाक की, ये खेल को एक अलग स्तर पर ही लेकर गए हैं।

    स्वियातेक को गफ, सबालेंका से मिलेगी टक्कर

    महिला सिंगल्स के ड्रा को लेकर सोमदेव ने कहा, गत चैंपियन इगा स्वियातेक की मौजूदा फार्म थोड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने इस वर्ष क्ले कोर्ट पर कोई खिताब नहीं जीता है। इस साल उन्होंने तीन क्ले कोर्ट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और उन्हें कोको गफ, कोलिंस और ओस्टापेंको से हार मिली। इसके साथ ही एरिना सबालेंका उनके लिए कठिन चुनौती पेश करेंगी। सबालेंका बड़े टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन करती हैं। मेरा मानना है कि पुरुष सिंगल्स की जगह महिला सिंगल्स का ड्रा काफी खुला है और पांच से छह खिलाड़ी हैं जो खिताब जीतने की दावेदार हैं।