Sania Mirza: 'मुस्लिम लड़के से शादी मत करना...', पहले निकाह में धोखा झेलने वाली सानिया मिर्जा को मिली अहम सलाह
Sania Mirza Marriage टेनिस स्टार ने अपने इस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि एक फैन ने सानिया मिर्जा को अजीबोगरीब सलाह दे दी है। फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि नई जिंदगी शुरू करिए सानिया जी लेकिन मुस्लिम लड़के से शादी मत करिएगा। यह कमेंट खूब वायरल हो रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sania Mirza: शोएब मलिक से रिश्ता टूटने के बाद सनिया मिर्जा बेटे के साथ भारत में ही रह रही हैं। हाल ही में सानिया मिर्जा निकाह को लेकर एक खास सलाह मिल गई। एक फैन ने सानिया से कहा कि आप एक नई जिंदगी शुरू करिए, लेकिन मुस्लिम लड़के से शादी ना करना। फैन का यह कमेंट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
भारत की मशहूर पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का पति शोएब मलिक से रिश्ता टूटने के बाद से वह हैदराबाद में रह रही हैं। वह अपने साथ-साथ अपने बेटे की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रही हैं। तलाक के बाद जहां शोएब ने तीसरी शादी कर ली थी, लेकिन सानिया मिर्जा अकेले ही अपना जीवन बित रही हैं।
शमी के साथ शादी की उड़ी थी अफवाह
कुछ दिनों पहले मोहम्मद शमी के साथ उनके निकाह करने की अफवाह उड़ी थी। इसके बाद सानिया के पिता ने इस खबर गलत ठहराया था। उन्होंने कहा था कि जो भी खबरें चल रही है वह बिल्कुल बकवास हैं। हाल ही में सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसे फैंस ने खूब पसंद की। वहीं, एक फैन सानिया मिर्जा को अजीबोगरीब सलाह दे डाली।
'मुस्लिम लड़के से शादी मत करना'
सानिया की पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैन ने लिखा, 'नई लाइफ शुरु करिए सानिया जी लेकिन मुस्लिम लड़के से शादी ना करना।' वहीं, एक फैन ने लिखा, 'आपके होंठ बहुत रसीले हैं।' वहीं, अन्य फैंस ने उनकी तस्वीर और उनकी खूबसूरती की तारीफ भी की। सानिया की पोस्ट को भी खूब लाइक किया जा रहा है।
सानिया चलाती हैं टेनिस अकादमी
बता दें कि सानिया मिर्जा ने भारत ने टेनिस अकादमी शुरू की है। यहां वह भविष्य के स्टार को ट्रेनिंग देती हैं। इसके अलावा उनकी इनकम का सोर्स सोशल मीडिया भी है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 13.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अपनी पोस्ट के जरिए भी कमाई करती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।