विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sania Mirza और Mohammed Shami करेंगे शादी? टेनिस स्टार के पिता ने बताया क्या है सच्चाई

Published: Fri, 21 Jun 2024 01:07 PM (IST)

इन दिनों सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा की शादी की अफवाहों का बाजार गर्म है। इसके चलते ...और पढ़ें

सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की शादी की अफवाह।
सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की शादी की अफवाह।

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर शादी की खबरों से अफवाहों का बाजार गर्म
  2. सानिया मिर्जा के पिता ने बताया क्या है सच्चाई
  3. मोहम्मद शमी के साथ शादी की है अफवाह

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों स्टार खिलाड़ी निकाह करने वाले हैं। इसके चलते फैंस भ्रम में पड़ गए। हालांकि, सानिया मिर्जा के पिता ने इन अफवाहों का खंडन किया है।

गौरतलब हो कि सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक एक दूसरे से अलग हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वाइफ हसीन जहां से अलग रह रहे हैं। ऐसे में खबर आई कि सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी निकाह करने वाले हैं। अब इन अफवाहों को लेकर सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने रिएक्ट कर इनकी सच्चाई बताई है। सानिया के पिता ने NDTV से बात करते हुए कहा कि जो भी खबरें चल रही है वह बिल्कुल बकवास हैं।

हज यात्रा पर गई हैं सानिया मिर्जा

दरअसल, हाल ही में सानिया मिर्जा हज यात्रा पर रवाना हुई हैं। सानिया ने हज यात्रा पर जाने की अपनी खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की। सानिया ने एक्स हैंडल पर लिखा, 'उन्हें काफी इंतजार के बाद इस पवित्र यात्रा पर जाने का अवसर मिला है। वह जल्द ही सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में होंगी।' बता दें कि सानिया मिर्जा अपनी हज यात्रा शुरू कर चुकी हैं।'

यह भी पढे़ं- IND vs AFG: 'तेरा ही है तेरा ही...' रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत से क्यों कहा ऐसा, ICC ने शेयर किया वीडियो तो खुला राज

एक्स हैंडल पर लिखा खास संदेश 

एक्स हैंडल लिखे अपने लंबे नोट में सानिया ने बताया, मेरे प्यारे दोस्तों, मैं एक नए अनुभव की तैयारी कर रही हूं। मैं आप सभी से अपनी सभी गलतियों की माफी मांगती हूं, मेरा दिल इस समय काफी भावुक और कृतज्ञता से भरा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि अल्लाह मेरी प्रार्थनाओं को स्वीकार और मेरा मार्गदर्शन करेंगे, मैं जीवन की एक बेहद खास यात्रा पर निकल रही हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं एक बेहतर इंसान के रूप में एक अच्छा दिल और मजबूत ईमान के साथ वापस आऊंगी।

यह भी पढ़ें- T20 WC 2024: द्रविड़ को गोद में उठाकर झूमे Jadeja, सिराज से प्रेरणा लेकर AFG के खिलाफ किया यह कमाल; जानें क्या है पूरा मामला