विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jannik Sinner बने Wimbledon के नए 'शहंशाह', पहले गेम में पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करके कार्लोस अल्‍कराज को रौंदा

Published: Mon, 14 Jul 2025 12:20 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 14 Jul 2025 12:31 AM (GMT+05:30)

दुनिया के नंबर-1 जानिक सिनर ने रविवार को विंबलडन 2025 का खिताब जीत लिया। इटली के सिनर ने विंबलडन 2025 ...और पढ़ें

जानिक सिनर ने पहली बार जीता विंबलडन खिताब
जानिक सिनर ने पहली बार जीता विंबलडन खिताब

HighLights

  1. जानिक सिनर ने विंबलडन 2025 का खिताब जीता
  2. सिनर ने विंबलडन फाइनल में अल्‍कराज को मात दी
  3. सिनर ने पहली बार विंबलडन का खिताब जीता

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जानिक सिनर विंबलडन के नए 'शहंशाह' बन गए हैं। इटली के जानिक सिनर ने रविवार को विंबलडन 2025 के फाइनल में कार्लोस अल्‍कराज को मात देकर पहली बार खिताब जीता।

सिनर ने स्‍पेनिश खिलाड़ी के खिलाफ पहले गेम में पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करके खिताब अपने नाम किया। सिनर ने पहली बार ग्रास कोर्ट पर ग्रैंड स्‍लैम खिताब जीतने का सुख पाया तो वहीं, कार्लोस अल्‍कराज लगातार तीसरी बार विंबलडन खिताब जीतने से चूक गए। सिनर ने अल्‍कराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 के अंतर से मात दी।

पहली बार चैंपियन बने सिनर

सेंटर कोर्ट पर बेशक सिनर की शुरुआत धीमी रही, लेकिन फिर उन्‍होंने दमदार वापसी की और अल्‍कराज को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। सिनर ने लगातार तीन गेम 6-4 के अंतर से जीते और विंबलडन खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

जानिक सिनर विंबलडन खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वैसे, यह सिनर का चौथा ग्रैंड स्‍लैम खिताब रहा। वो इससे पहले दो बार ऑस्‍ट्रेलियन ओपन खिताब (2024 और 2025) और यूएस ओपन खिताब जीत चुके हैं।

खत्‍म की अल्‍कराज की बादशाहत

23 साल के जानिक सिनर ने विंबलडन 2025 खिताब जीतकर कार्लोस अल्‍कराज के विजयी रथ पर रोक लगाई। अल्‍कराज ने 2023 और 2024 में विंबलडन खिताब जीता था। इसके साथ ही उन्‍होंने लगातार 24 मैच जीते थे, जिस सिलसिले को फाइनल में सिनर ने थाम दिया।

कार्लोस अल्‍कराज विंबलडन खिताब की हैट्रिक लगाने से चूक गए। अल्‍कराज ने विंबलडन में इससे पहले अपना आखिरी मैच 2022 में गंवाया था, जब वो चौथे दौर में बाहर हो गए थे। इसके बाद से स्‍पेनिश खिलाड़ी ने ऑल इंग्‍लैंड क्‍लब में विंबलडन में लगातार 20 मैच जीते थे।

यह भी पढ़ें- Wimbledon 2025: अमांडा को हराकर पहली बार चैंपियन बनीं Iga Swiatek, बड़ी बहन को देखकर शुरू किया था खेलना

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं Tennis Balls क्यों पीले रंग की ही होती हैं? जानिए इसका पूरा इतिहास