विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूएस ओपन के अगले दौर में पहुंचे Djokovic और Swiatek, सितसिपास संग रूड को करना पड़ा हार का सामना

By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
Published: Fri, 01 Sep 2023 06:30 AM (IST)

नोवाक जोकोविक और इगा स्वियातेक ने भीषण गर्मी और उमस के बीच सीधे सेटों में जीत दर्ज करके यूएस ओपन ...और पढ़ें

यूएस ओपन के अगले दौर में पहुंचे जोकोविक और स्वियातेक। फोटो- एक्स से साभार
यूएस ओपन के अगले दौर में पहुंचे जोकोविक और स्वियातेक। फोटो- एक्स से साभार

HighLights

  1. यूएस ओपन के अगले दौर में पहुंचे जोकोविक और स्वियातेक
  2. सितसिपास संग रूड हुए बाहर
  3. एजला टोमजानोविक ने वापस लिया अपना नाम

नई दिल्ली, एजेंसी। नोवाक जोकोविक और इगा स्वियातेक ने भीषण गर्मी और उमस के बीच सीधे सेटों में जीत दर्ज करके यूएस ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविक ने 76वीं रैंकिंग वाले स्पेन के बर्नाबे जापाटा मिरालेस को 6-4, 6-1, 6-1 से हराया।

कैस्पर रूड हारे-

वहीं पिछले वर्ष के उपविजेता कैस्पर रूड को चीन के झांग झिझेन ने हराया और एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पांच में सम्मिलित किसी खिलाड़ी को हराने वाले वह पहले चीनी खिलाड़ी बन गए। झांग ने पांचवीं वरीयता प्राप्त रूड को 6-4, 5-7, 6-2, 0-6, 6-2 से हराया। अब उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाटा से होगा।

स्वियातेक ने डारिया को हराया-

वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त गत चैंपियन पोलैंड की स्वियातेक ने आस्ट्रेलिया की डारिया साविले को 6-3, 6-4 से मात दी। यहां 2009 में उपविजेता रही कैरोलिना वोज्नियाकी ने दो बार की विबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा को 7-5, 7-6 से मात दी। सातवीं वरीयता प्राप्त स्टेफनोस सितसिपास हालांकि उलटफेर का शिकार हो गए जिन्हें स्विटजरलैंड के क्वालीफायर डोमिनिक स्टिकर ने 7-5, 6-7, 6-7, 7-6, 6-3 से मात दी।

कोको गफ का एलिसे से होगा सामना-

इससे पहले अमेरिका की छठी वरीयता प्राप्त कोको गफ ने रूस की 16 वर्ष की मीरा आंद्रीवा को 6-3, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। अब उनका सामना बेल्जियम की 32वीं वरीयता प्राप्त एलिसे मर्टेंस से होगा जिसने अमेरिका के डेनियेले कोलिंस को 3-6, 7-6, 6-1 से हराया।

एजला टोमजानोविक ने वापस लिया अपना नाम-

तीन वर्ष पहले यहां खिताब जीत चुके डोमिनिक थीम अमेरिका के बेन शेल्टन के विरुद्ध मैच से रिटायर हो गए। वहीं फ्रांस के वाइल्ड कार्डधारी बेंजामिन बोंजी ने 28वीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टोफर यूबैंक्स को 7-6, 2-6, 6-2, 7-6 से हराया। चौथी वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना को वाकओवर मिला।

ऑस्ट्रेलिया की एजला टोमजानोविक ने मैच से पहले ही नाम वापस ले लिया। 10वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा ने पोलैंड की मैगडलीना फ्रेच को 6-3, 6-3 से हराया। वहीं, स्विट्जरलैंड की 15वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेंकिक ने ब्रिटेन की क्वालीफायर यूरिको लिली को 6-3, 6-3 से मात दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।