Move to Jagran APP

Year Ender 2022: एक से एक Earbuds बाज़ार में आए इस साल, जानिए सभी के नाम

Year Ender 2022 साल 2022 में एक से एक इयरबड्स पेश हुए। विदेशी से लेकर देसी कंपनी ने अपने अपने शानदार इयरबड्स पेश किए जिनमें ऐप्पल सोनी गूगल सैमसंग वनप्लस बोट आदि के नाम शामिल हैं। जानिए सभी के नाम और फीचर्स।

By Kritarth SardanaEdited By: Published: Fri, 23 Dec 2022 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2022 07:46 PM (IST)
Year Ender 2022: एक से एक Earbuds बाज़ार में आए इस साल, जानिए सभी के नाम
Sony Earbuds photo credit - Sony India

नई दिल्ली, टेक डेस्क। साल 2022 में कई ईयरबड्स पेश हुए जिनमें कई बड़ी बड़ी कंपनियों से लेकर देसी कंपनियों के नाम भी शामिल हैं। हम आपको आज इस साल के सबसे अच्छे इयरबड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ कई और भी फीचर्स मिलते हैं।

loksabha election banner

ये हैं 2022 के बेस्ट Earbuds

AirPods Pro (2nd generation)- ऐप्पल ने इस साल अपने दूसरी पीढ़ी के AirPods Pro पेश किए थे। कंपनी ने पहली पीढ़ी के मुक़ाबले नए एयरपॉड में कई सुधार भी किए, जिसमें डबल नोइस कैंसीलेशन, एच2 चिप, 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ और एक इन केस स्पीकर जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस स्पीकर को फाइंड माई ऐप के माध्यम से खोजा भी जा सकता है।

Sony WF-1000XM4 earbuds- Sony ने इस साल WF-1000XM4 के नाम से अपने इयरबड्स पेश किए जिसमें ANC, हाई-रेस ऑडियो, 8 घंटे की बैटरी लाइफ जैसे आकर्षक फीचर्स मिलते हैं।

Google Pixel Buds Pro- Google ने इस साल का अपने Pixel Buds Pro पेश किए। कंपनी ने इनमें कुछ फीचर्स पहली बार दिये जिनमें ANC जैसा फीचर भी शामिल है जो एक संतुलित साउंड सिग्नेचर प्रदान करता है। हालांकि गूगल के प्रो ईयरबड्स का सबसे बड़ा आकर्षित फीचर इसकी बैटरी लाइफ है, क्योंकि ये नॉइज़ कैंसलेशन फीचर ऑन रहने पर भी लगभग 6 घंटे तक चल सकते हैं। इसके साथ ही यह Android फ़ोन के साथ आसानी से पेयर हो सकते हैं।

Samsung Galaxy Buds Pro 2- सैमसंग ने इस साल अपने नए गैलेक्सी बड्स प्रो 2 को पेश किया जिनमें 24-बिट हाई-फाई ऑडियो का फीचर दिया है। हालांकि यह कुछ गैलेक्सी स्मार्टफोन्स पर ही काम चलते हैं। बड्स प्रो 2 में एएनसी के साथ 5 घंटे की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी ने इसके साथ इसमें 360-डिग्री ऑडियो का फीचर भी दिया है।

Sennheiser Momentum True Wireless 3- Sennheiser ने भी इस साल अपने नए Sennheiser Momentum True Wireless 3 ईयरबड्स उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया Sennheiser की सिग्नेचर साउंड पसंद करते हैं। इनमें ANC के साथ सेन्हाइज़र की सिग्नेचर साउंड मिलती है। ये 28 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।

Nothing Ear (Stick) - Nothing ने इस साल फिर अपने नए ईयर (स्टिक) नथिंग पेश किए। हालांकि यह ईयरबड्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करते लेकिन इनमें फास्ट चार्जिंग का फीचर दिया है और यह 7 घंटे तक लगातार चलाये जा सकते हैं।

OnePlus Nord Buds- चीन की कंपनी वनप्लस ने इस साल अपने नॉर्ड बड्स भी पेश किए जिनमें 12.4 mm का टाइटेनियम ड्राइवर लगाए गए हैं। यह AI

इनेबल ANC के साथ अच्छी साउंड प्रदान करते हैं। इनमें 7 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है इसके साथ ही फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है।

boAt Airdopes 413- देसी कंपनी Boat ने इस साल boAt Airdopes 413 के नाम से अपने इयरबड्स पेश किए जिनमें कम कीमत में ANC का फीचर मिलता है। इसमें कंपनी ने 10 mm के ड्राइवर लगाए गए हैं जिससे अच्छी साउंड क्वालिटी मिलती है। इसमें 17.5 घंटे तक का प्लेबैक समय मिलता है।

 यह भी पढ़ें- Samsung ने Android 13 का अपडेट जारी किया, जानिए किस किस फोन को मिलेगा यह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.