Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Xiaomi Redmi 7 की जानकारियां आई सामने, बड़े डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Tue, 05 Mar 2019 05:19 PM (IST)

    कंपनी अपने Redmi सीरीज के एक और स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 7 को जल्द लॉन्च कर सकती है

    Xiaomi Redmi 7 की जानकारियां आई सामने, बड़े डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने 28 फरवरी को अपने दो स्मार्टफोन्स Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को भारत में मिड बजट रेंज में लॉन्च किया गया है। कंपनी अपने Redmi सीरीज के एक और स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 7 को जल्द लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर स्पॉट किया है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के की-फीचर्स के बारे में खुलासा किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 7 में Redmi 6 के मुकाबले बड़ी स्क्रीन और पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। Redmi 7 अपने पिछले वेरिएंट्स के मुकाबले अपग्रेडेड फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Redmi 6 को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। Redmi 6 की तरह ही फोन तीन वेरिएंट्स में आएगा या नहीं इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 7 में 6.26 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर M1810F6LE के नाम से स्पॉट किया गया है। इसके अलावा फोन में 3,900 एमएएच या 4,000 एमएएच बैटरी भी दिया जा सकता है। फोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ आ सकता है। इसके पिछले वेरिएंट की बात करें तो Redmi 6 में 5.45 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन 3,000 एमएएच बैटरी और 3GB रैम एवं 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से Redmi 7 की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    Xiaomi का Redmi सीरीज भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल है। इस सीरीज के Redmi 3 और Redmi 4 को यूजर्स ने काफी पसंद किया। वहीं, Redmi 5A भी कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले ऑल टाइम स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल है। पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 6 सीरीज को भी यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:

    Samsung Galaxy A50 Review: 22000 रुपये से कम कीमत में जानें कैसा है यह फोन

    Samsung Galaxy A30 Review: क्या यह बन सकता है आपके लिए बेहतर विकल्प, जानें

    Samsung Galaxy M30 रिव्यू: इस वजह से इसे कहा जा सकता है ‘वैल्यू फॉर मनी’ स्मार्टफोन