Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    25 अक्टूबर को लॉन्च होगा दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन Mi Mix 3, जानें क्या होंगे फीचर्स

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Mon, 22 Oct 2018 06:34 PM (IST)

    Mi Mix 3 को Oppo Find X की तरह बेजल-लेस डिस्प्ले और स्लाइड-आउट मैकेनिज्म के साथ पेश किया जाएगा

    25 अक्टूबर को लॉन्च होगा दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन Mi Mix 3, जानें क्या होंगे फीचर्स

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की कंपनी शाओमी 25 अक्टूबर को बीजिंग में होने वाले इवेंट के दौरान Mi Mix 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की कोई न कोई डिटेल प्रतिदिन लीक कर रही है। 10 जीबी रैम से लेकर 5जी सपोर्ट तक Mi Mix 3 कई आकर्षक फीचर के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन को Oppo Find X की तरह बेजल-लेस डिस्प्ले और स्लाइड-आउट मैकेनिज्म के साथ पेश किया जाएगा। भारत में इसकी एंट्री कब होगी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi Mi Mix 3 के संभावित फीचर्स:

    यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 10 जीबी से लैस हो सकता है। इस फोन का 6 जीबी या 8 जीबी रैम वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। शाओमी के मुताबिक, इसका 10 जीबी रैम वेरिएंट कुछ ही मार्केट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन दुनिया का पहला 5जी सपोर्ट वाला कमर्शियल स्मार्टफोन होगा। साथ ही इसमें एडवांस 3D फेशियल रिकग्निशन सिस्टम दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, इसका डिजाइन बेजल-लेस होगा। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और हाई स्क्रीन रेश्यो जैसे फीचर्स भी मौजूद होंगे।

    कैमरा की बात करें तो फोन में 24 मेगापिक्सल का ड्यूल फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों ही सेंसर 24 मेगापिक्सल के होंगे या नहीं। कुछ खबरों के मुताबिक, Mi Mix 3 AI बटन के साथ आएगा। यह बटन सैमसंग फोन्स के बिक्सबी बटन की तरह ही काम करेगा। इस बटन को प्रेस करने से शाओमी का AI अस्सिटेंट शुरू हो जाएगा। Mi Mix 3 की शुरुआती की कीमत 3799 चीनी युआन यानी करीब 40,000 रुपये होगा।

    Oppo Find X:

    Mi Mix 3 के अलावा Oppo Find X का हाई-एंड वेरिएंट भी जल्द लॉन्च हो सकता है। यह फोन 10 जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा। इससे पहले इसे 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया था। Oppo Find X के 10 जीबी वेरिएंट को चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। इसमें 256 जीबी की इंटरनल मेमोरी दिए जाने की उम्मीद है। एक ट्विटर यूजर ने इस फोन के 10 जीबी रैम वेरिएंट की तस्वीर पोस्ट की है। इसमें 3645 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही यह वेरिएंट VOOC या सुपर VOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट कर सकता है।

    यह भी पढ़ें:

    10 साल पहले लॉन्च हुए Android Smartphone ने कैसे बदल दी स्मार्टफोन की तकनीक

    फ्री में ले सकेंगे इंटरनेट का मजा, टेलिकॉम कंपनियां लगा रही हैं 10 लाख पब्लिक वाई-फाई

    फोटोग्राफी के हैं शौकीन, महज 300 रुपये में आपका बजट स्मार्टफोन बन जाएगा DSLR 

     

    comedy show banner