Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi Mi A2 आज भारत में होगा लॉन्च, अमेजन पर शुरू होगी पहली सेल

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 08 Aug 2018 10:55 AM (IST)

    Xiaomi Mi A2 की कीमत 17,499 रुपये में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। जानें इसके फीचर्स

    Xiaomi Mi A2 आज भारत में होगा लॉन्च, अमेजन पर शुरू होगी पहली सेल

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। शाओमी भारत में आज Mi A2 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को आज शाम 4 बजे एक्सक्लूसिवली अमेजन इंडिया पर लॉन्च किया जाएगा। Mi A2 की लॉन्चिंग से पहले ही अमेजन पर फोन की कीमत लीक हो गई है। इस फोन को 17,499 रुपये में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। यह कीमत इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। ऐसे में इसकी पहली सेल भी आज आयोजित की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi Mi A2 के फीचर्स:

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। यह फोन अमेजन एक्सक्लूसिव होगा। Xiaomi Mi A2 में 6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2160 पिक्सल है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 का है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 74.4 फीसद है। यह फोन स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर SoC पर काम करता है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 512 GPU दिया गया है। फोन को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज के तीन वैरिएंट में पेश किया गया है। फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड ऑरियो 8.0 पर काम करता है। हालांकि, आने वाले समय में इसे Android P का अपडेट मिल जाएगा।

    इस फोन की सीधी टक्कर Xiaomi Redmi Note 5 Pro से होगी। जानें इसके फीचर्स और कीमत:

    Xiaomi Redmi Note 5 Pro:

    इसमें 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2160x1920 पिक्सल है। स्क्रीन का एस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के 2 वैरिएंट में मौजूद है। इसमें 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 6GB रैम वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

    यह भी पढ़ें:

    Xiaomi Mi 8X की तस्वीरें आई सामने, Mi Mix3 के फीचर्स भी हुए लीक

    Android 9 (Pie) हुआ लॉन्च, इन स्मार्टफोन्स में मिलेगा अर्ली एक्सेस, जानें मुख्य फीचर्स

    Airtel और Jio के इन दो प्लान्स को यूजर्स कर रहे हैं पसंद, मिल रहा है 168GB डाटा का लाभ