Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुई Xiaomi 13T सीरीज, यहां जानें कीमत और फीचर्स

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 06:28 PM (IST)

    शाओमी अपने कस्टमर्स के लिए नई स्मार्टफोन सीरीज लाया है जिसमें दो स्मार्टफोन शामिल है। हम जिस सीरीज की बात कर रहे है वो Xiaomi 13T सीरीज है। कंपनी ने बर्लिन के एक लॉन्च इवेंट में इस सीरीज को पेश किया है। इस डिवाइस में 5000 mAh की बैटरी 120W चार्जिंग सपोर्ट और 50MP का कैमरा मिलता है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुई Xiaomi 13T सीरीज

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। जानी मानी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने अपनी नई सीरीज को लॉन्च किया है। Xiaomi ने बर्लिन में एक लॉन्च इवेंट में Xiaomi 13T सीरीज को पेश किया है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन -Xiaomi 13T और Xiaomi 13 T Pro शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने दो स्मार्टफोन के साथ Xiaomi Watch 2 Pro को लॉन्च किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi 13T और 13T Pro की कीमत

    • Xiaomi 13T की कीमत 649 यूरो यानी लगभग 58,000 रुपये से तय की गई है और इसे दो वेरिएंट 8GB+ 256GB और 12GB+256GB में आता है।
    • अगर 13T Pro की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 799 यूरो यानी लगभग 70069 रुपये से शुरू होती है। 13T Pro तीन वेरिएंट -12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 1TB में उपलब्ध है। दोनों फोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, मीडो ग्रीन और अल्पाइन ब्लू में आते हैं।

    यह भी पढ़ें - शाओमी ने किया एलान, इस दिन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी Xiaomi 13T सीरीज, जानिए क्या है खास

    Xiaomi 13T Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशंस

    • इन दोनो स्मार्टफोन में 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,600nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
    • इसके आलावा इमर्सिव मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के लिए डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर मिलता हैं।
    • प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक 8200-अल्ट्रा प्रोसेसर और माली-G610 MC6 GPU मिलता है।
    • बैटरी की बात करें तो 13T पर 67W चार्जिंग और 13T प्रो पर 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
    • 13T सीरीज में पीछे की तरफ 50MP OIS मैन, 12MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस मिलता है।
    • इन फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक है। इसके अलावा इन डिवाइस में 20MP सेल्फी शूटर भी है।
    • Xiaomi ने Xiaomi Watch 2 Pro को भी इस स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने स्मार्ट बैंड 8 की भी घोषणा की है। अब ये स्मार्ट वियरेबल यूरोप में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

    यह भी पढ़ें - 12GB रैम 50MP कैमरा के साथ जल्द पेश होगा Xiaomi का धांसू फोन, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर; कीमत होगी बजट में फिट

    comedy show banner
    comedy show banner