Xiaomi यूजर्स की होगी मौज, जल्द रिलीज होगा HyperOS 2.1 अपडेट; मिलेंगे नए फीचर्स
Xiaomi HyperOS 2.1 अपडेट में कंपनी यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कई नए फीचर्स शामिल करने वाली है। HyperOS 2.1 में परफॉर्मेंस तो बेहतर होगा ही साथ में नए फीचर्स फोन चलाने का अंदाज बदलेंगे। इसमें कैमरा एक्सपीरियंस भी बेहतर हो जाएगा। अपडेट स्मार्ट एआई टूल्स बेहतर एल्बम मैनेजमेंट और फोटोग्राफी के लिए बेहतर ऑप्टिमाइजेशन के साथ आ रहा है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी HyperOS 2.1 अपडेट को रिलीज करने की तैयारी कर रहा है। इसका ग्लोबल रोलआउट अगले महीने किया जा सकता है। अपडेट को कंपनी कई नए फीचर्स के साथ लेकर आ रही है। अपडेट चाइना में कुछ चुनिंदा फ्लैगशिप मॉडल्स के लिए जारी किया जा चुका है। अब इसके ग्लोबल रोलआउट की बात कही जा रही है।
जल्द मिलेगा नया अपडेट
XiaomiTime के अनुसार, HyperOS 2.1 का ग्लोबल रिलीज फरवरी के आखिरी हफ्तों में किया जाएगा। पहले इसके जल्दी रिलीज किए जाने की खबरें आई थीं। कहा गया है कि अपडेट के लिए शाओमी ने ग्लोबल फर्मवेयर तैयार कर लिया है। जिस फोन को ग्लोबल स्तर पर सबसे पहले अपडेट मिलेगा, वह Xiaomi 14 Ultra है। अपडेट का फर्मवेयर वर्जन OS2.0.100.0.VNAMIXM है। शाओमी 14 अल्ट्रा के बाद अपडेट को दूसरे स्मार्टफोन्स के लिए रिलीज किया जाएगा।
मिलेंगे कई नए फीचर्स
अपडेट में कंपनी यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कई नए फीचर्स शामिल करने वाली है। HyperOS 2.1 में परफॉर्मेंस तो बेहतर होगा ही, साथ में कई नए फीचर्स फोन चलाने का अंदाज बदलेंगे। इसमें नए यूआई एलीमेंट्स के साथ दोबारा से डिजाइन की गई होम स्क्रीन मिलेगी। इसमें रीडिजाइन कंट्रोल सेंटर और सीमलैस कनेक्टिविटी मिलेगी।
परफॉर्मेंस होगा पहले से बेहतर
इसमें कैमरा एक्सपीरियंस भी बेहतर हो जाएगा। अपडेट स्मार्ट एआई टूल्स, पहले से बेहतर एल्बम मैनेजमेंट और फोटोग्राफी के लिए बेहतर ऑप्टिमाइजेशन के साथ आ रहा है। इसके अलावा गेमर्स के लिए इसमें नए फीचर्स को शामिल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Apple ने iPhone यूजर्स के लिए जारी किया नया अपडेट, डाउनलोड करते ही देखने को मिलेंगे ये फीचर्स
HyperOS के फीचर्स
नोटिफिकेशन स्पॉटलाइट
इस अपडेट में यूजर्स का नोटिफिकेशन एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल गया है। नोटिफिकेशन स्पॉटलाइट नए डिजाइन के साथ यूजर्स को इंटरैक्ट करने की सुविधा देता है। यह कॉन्सेप्ट 'फीचर्ड नोटिफिकेशन' पेश करता है, जो किसी भी जानकारी के साथ सीधे जुड़ने के लिए कंट्रोल देती है।
रीडिजाइन गैलरी ऐप
अपडेट में गैलरी की रूपरेखा देखने में पूरी तरह से बदल गई है और पहले की तुलना में यह काफी आसान भी हो गई है। टॉप बॉटम में ही फोटो-एल्बम खोज सकते हैं। इसमें थ्री डॉट मेन्यू में जाकर दूसरे फीचर्स को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।