विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Emoji Day: ये हैं सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इमोजी, जानें कैसे और कहां से हुई इसकी शुरुआत

By Saurabh VermaEdited By:
Published: Sun, 17 Jul 2022 03:30 PM (IST)

World Emoji Day 2022 इमोजी का इस्तेमाल मौजूदा वक्त में आमतौर पर हर इंसान करता है। हर साल 17 जुलाई ...और पढ़ें

Photo Credit - World Emoji Day 2022
Photo Credit - World Emoji Day 2022

नई दिल्ली, टेक डेस्क। World Emoji Day 2022: दुनियाभर में मैसेज के आदान-प्रदान के लिए इमोजी का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इमोजी एक तरह से इमोशन को दिखाने का जरिया है, जिसे कार्टून कैरेक्टर की शक्ल में पेश किया जाता है। इसके लिए कुछ भी टेक्स्ट लिखने की जरूरत नहीं होती है। दुनियाभर में हर साल 17 जुलाई को इमोजी डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर आज हम इमोजी से जुड़े इतिहास को जानने की कोशिश करेंगे।

ये हैं सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इमोजी

एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा Crying Laughing इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है। इस इमोजी के जरिए हंसते-हंसते आंसू निकालने को दर्शाया जाता है। क्रॉसवर्ड-सॉल्वर के शोध के मुताबिक फरवरी 2022 में 9 मिलियन (90 लाख) जियोटैग किए गए ट्वीट्स का एनालिसिस का अध्ययन किया गया। स्टडी में मालूम चला कि देश में सबसे ज्यादा Crying Laughing और हार्ट इमोजी का इस्तेमाल किया गया।

कैसे बना इमोजी

इमोजी दो जापानी वर्ड 'इ' मतलब 'पिक्चर' और 'मोजी' मतलब कैरेक्टर' से मिलकर बना है। इमोजी एक छोटी डिजिटल इमेज या फिर आइकन होता है, जिसका इस्तेमाल लोग इमोशन दिखाने के लिए करते हैं। हंसी, खुसी, गम आदि के लिए अलग-अलग इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है।

कब हुई इमोजी की शुरुआत

दुनिया में इमोजी के जनक के तौर पर जापान को जाना जाता है। सबसे पहले जापान की टेलीकॉम कंपनी एनटीटी डोकोमो में काम करने वाले आर्टिस्ट शिगेताका ने इमोजी को इजाद किया था। उन्हें इमोजी के जरिए मोबाइल पर टेक्स्ट भेजने का आइडिया आया। इसके लिए शिगेताका ने 22 फरवरी 1999 को 176 कलरफुल इमोजी का सेट तैयार किया। उनका यह प्रयोग लोगों के बीच खासा फेमस रहा। इसके बाद साल 2016 में शिगेताका के इमोजी सेट को न्यूयॉर्क के मॉडर्न आर्ट म्यूजियम में रखा। इसके बाद इमोजी दुनियाभर में फेमस हो गए।