विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाने से हट जाएगा x का वेरिफाइड बैज? जानें क्या कहती है पॉलिसी

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Mon, 14 Aug 2023 11:53 AM (IST)

पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) की पॉलिसी को लेकर हर दूसरे यूजर के मन में सवाल ...और पढ़ें

प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाया तो क्या हट जाएगा ब्लू टिक
प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाया तो क्या हट जाएगा ब्लू टिक

HighLights

  1. एक्स हैंडल पर इनएक्टिव और इनकम्प्लीट अकाउंट से वेरिफाइड बैज हट जाता है।
  2. प्रोफाइल पूरी होने के लिए यूजर की डीपी, वेरिफाइड ईमेल और डिस्प्ले नेम जरूरी है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) की पॉलिसी को लेकर हर दूसरे यूजर के मन में सवाल रहता है। क्या आपके दिमाग में भी यही सवाल है कि एक्स हैंडल पर प्रोफाइल फोटो बदलने से वेरिफाइड बैज हट जाएगा? अगर हां, तो ये आर्टिकल आपके लिए एक नई जानकारी वाला हो सकता है।

प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाया तो क्या हट जाएगा ब्लू टिक

देश में स्वतंत्रता दिवस का मौका है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपनी प्रोफाइल फोटो पर देश का झंडा लगाना पसंद करते हैं।

फेसबुक, वॉट्सऐप से लेकर एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर्स नेशनल फ्लैग को लगाते हैं। ऐसे में तिरंगा लगाने के साथ ही बहुत से एक्स हैंडल यूजर्स अपना वेरिफाइड बैज गंवा चुके हैं।  ऐसे में एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) की पॉलिसी क्या कहती है, बता रहे हैं-

इन वजहों से हटाया जा सकता है आपका वेरिफाइड बैज

एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) की पॉलिसी के मुताबिक वेरिफाइड बैज कुछ कारणों से ऑटोमैटिकली रिमूव हो सकता है।  की पॉलिसी के मुताबिक वेरिफाइड बैज इनएक्टिव और इनकम्प्लीट अकाउंट से रिमूव हो सकता है। ऐसा होने के पीछे तीन वजहें जिम्मेदार होंगी-

  • अगर एक्स हैंडल यूजर अपनी प्रोफाइल से फोटो को हटाता है तो वेरिफाइड बैज हट सकता है।
  • इसी तरह यूजर अगर वेरिफाइड इमेल एडरेस और फोन नंबर को हटाता है तो यह बैज हट सकता है।
  • एक्स हैंडल यूजर अगर अपने डिस्प्ले नेम को लेकर किसी तरह का कोई बदलाव करता है तो बैज हट सकता है।

दरअसल, एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) की पॉलिसी के मुताबिक प्रोफाइल फोटो, वेरिफाइड इमेल-फोन नंबर और डिस्प्ले नेम एक कम्प्लीट अकाउंट के लिए जरूरी हैं।

इन तीनों कंडीशन में किसी तरह का बदलाव होता है तो वेरिफाइड बैज हट सकता है। एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) हेल्प डेस्क (X Help Desk)  के मुताबिक प्रोफाइल, डिस्प्ले नेम और यूजर नेम को बदलने के साथ ही आपका ब्लू टिक कुछ समय के लिए हट सकता है।