विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zuck vs Musk: मार्क जुकरबर्ग ने एलन के साथ केज फाइट पर दिया अपडेट, बोले - मस्क इसे लेकर सीरियस नहीं

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Mon, 14 Aug 2023 10:08 AM (IST)

Zuck vs Musk मार्क जुकरबर्ग ने केज फाइट को लेकर नया अपडेट दिया है। मार्क जुकरबर्ग केज फाइट को क्विट ...और पढ़ें

मार्क जुकरबर्ग ने केज फाइट को लेकर नया अपडेट दिया है।
मार्क जुकरबर्ग ने केज फाइट को लेकर नया अपडेट दिया है।

HighLights

  1. मार्क जुकरबर्ग ने केज फाइट को लेकर थ्रेड्स पर एक नया पोस्ट किया है।
  2. मार्क जुकरबर्ग एलन के साथ इस केज फाइट को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं।
  3. जुकरबर्ग के जवाब पर मस्क ने एक्स हैंडल पर एक नया पोस्ट शेयर किया है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के बीच केज फाइट अब एक अलग ही मोड़ ले रही है। दोनों ही पॉपुलर प्लेटफॉर्म के मालिक एक-दूसरे को अपने जवाब अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर दे रहे हैं।

मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में इस केज फाइट को लेकर एक नया पोस्ट किया है, जिसके बाद मस्क ने मार्क जुकरबर्ग को चिकन यानी मुर्गी का बच्चे का टैग दे दिया है।

मार्क जुकरबर्ग को केज फाइट में नहीं दिलचस्पी

दरअसल, पिछले काफी दिनों से मस्क और जुकरबर्ग के बीच केज फाइट को लेकर एक के बाद एक पोस्ट सामने आ रही है। इसी कड़ी में मार्क जुकरबर्ग ने थ्रेड्स पर एक नया पोस्ट शेयर किया है।

एलन मस्क के लिए लिखे गए इस पोस्ट में जुकरबर्ग ने लिखा कि मुझे लगता है कि एलन मस्क की केज फाइट वाली बात एक मजाक है, क्योंकि मैंने जब उन्हें फाइट की रियल तारीख दी तो वे आनाकानी करने लगे।

अगर एलन मस्क को सच में केज फाइट करनी है तो उन्हें पता है कि मुझ तक कैसे पहुंचना है। अब इस बहस को यहीं खत्म करने का समय आ गया है। मैं अब उन कॉम्पटीटर पर फोकस करने जा रहा हूं, जो चीजों को मजाक में नहीं लेते हैं।

Elon Musk बोले मुर्गी का बच्चा है जुकरबर्ग

मार्क जुकरबर्ग का यह थ्रेड पोस्ट जब एलन मस्क तक पहुंचा तो उन्होंने इस पर कुछ ही शब्दों में बड़ी बात कह दी।

मार्क जुकरबर्ग के इस पोस्ट पर एलन मस्क लिखतें हैं कि Zuck is a chicken, यानी मार्क जुकरबर्ग एक मुर्गी का बच्चा है। मालूम हो कि केज फाइट को लेकर मस्क अपने जवाब एक्स हैंडल से दे रहे हैं। वहीं मस्क की बातों का जवाब जुकरबर्ग थ्रेड्स से पोस्ट कर रहे हैं।