विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WhatsApp वेब के नए अपडेट ने खत्म की बड़ी टेंशन! नहीं खोएंगे अब आपके मीडिया फाइल्स

Published: Mon, 26 May 2025 04:01 PM (IST)

व्हाट्सएप वेब यूजर्स के लिए एक नया फीचर आ रहा है जो मीडिया फाइल्स को सेंट्रलाइज्ड लोकेशन पर सेव करेगा। ...और पढ़ें

WhatsApp वेब के नए अपडेट ने खत्म की बड़ी टेंशन
WhatsApp वेब के नए अपडेट ने खत्म की बड़ी टेंशन

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के वेब यूजर हैं? तो आपके लिए कंपनी एक नया फीचर लेकर आ रही है, जो ऐप के अंदर एक सेंट्रलाइज्ड लोकेशन पर सभी हालिया मीडिया को सेव करेगा। व्हाट्सएप वेब के लिए हाल ही में बीटा अपडेट में इस नए फीचर को देखा गया है। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसी तरह का एक फीचर पहले एंड्रॉइड 2.24.13.4 के लिए व्हाट्सएप बीटा में स्पॉट किया गया था।

हालांकि, इसे अभी व्हाट्सएप मोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराया जाना बाकी है। वहीं अब इसी तरह का फीचर व्हाट्सएप वेब के लिए आ रहा है जो चैट मीडिया हब के नाम से आ रहा है। खास बात यह है कि इस फीचर के आने के बाद आपके मीडिया फाइल्स नहीं खोएंगे। आपको एक ही जगह सारी मीडिया फाइल्स देखने को मिल जाएंगी। चलिए इस खास फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं...  

फाइल्स ढूंढना हो जाएगा आसान

व्हाट्सएप डेवलपमेंट ट्रैकर ने वेब यूजर्स के लिए आ रहे इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जो साइडबार पर दिखाई देगा, जिससे इसे फाइल्स ढूंढना आसान हो जाएगा। एक बार रोल आउट होने के बाद, यूजर्स चैट में शेयर की गई मीडिया फाइल्स तक आसानी से पहुंच पाएंगे, जिसमें फोटो, वीडियो और GIF शामिल हैं। यानी आपको अलग-अलग चैट में जाकर मीडिया सर्च नहीं करना पड़ेगा।

मीडिया फाइल्स के अलावा ये नया फीचर फाइल भेजने वाले का नाम, डेट और फाइल का साइज जैसे डिटेल्स भी दिखाएगा। इसके अलावा यह नया फीचर मीडिया हब कीवर्ड-बेस्ड सर्च और फिल्टर का भी सपोर्ट करेगा, ताकि यूजर्स डेट के अनुसार कंटेंट को मैनेज और ढूंढ सकें।

मिलेगी ये खास सुविधा

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नए फीचर के साथ यूजर्स को 'सेलेक्ट बटन' भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे यूजर्स एक साथ कई फाइल्स को सेलेक्ट करके उन्हें डिलीट भी कर सकेंगे, डाउनलोड कर सकेंगे या फॉरवर्ड कर सकेंगे। यह यूजर्स को सभी शेयर मीडिया और डाक्यूमेंट्स को ग्रुप करके अपने डिवाइस के स्टोरेज मैनेज करने और Unwanted और large files को ढूंढ़ने और डिलीट करने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: WhatsApp में आया मजेदार नया चैट फीचर, आपको फोन बन जाएगा वॉकी-टॉकी; कैसे करें इस्तेमाल?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।