विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone यूजर्स को मिलेगी सुविधा, वॉट्सऐप ऐप में चला पाएंगे कई अकाउंट; चल रही है टेस्टिंग

Published: Mon, 27 Jan 2025 02:00 PM (IST)

वॉट्सऐप का नया फीचर एक ही ऐप पर कई अकाउंट एक्सेस करने की परमिशन देगा। यह फीचर खासतौर पर उन ...और पढ़ें

iPhone यूजर्स के लिए वॉट्सऐप में आएगा नया फीचर
iPhone यूजर्स के लिए वॉट्सऐप में आएगा नया फीचर

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप यूजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के मकसद से नए-नए फीचर रोलआउट करता रहता है। इन दिनों कंपनी iOS यूजर्स के लिए मल्टी-अकाउंट सपोर्ट सिस्टम पर काम कर रही है। इस फीचर के आने बाद iPhone यूजर एक ही वॉट्सऐप पर कई अकाउंट एक्सेस कर पाएंगे।

ठीक फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह। यह सर्विस पहले से ही एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अवेलेबल है और इसे आईफोन यूजर्स के लिए लाया जा रहा है। सर्विस कब तक अवेलेबल हो सकती है और वेबबीटा इन्फो पर इसके बारे में क्या डिटेल मिली है। आइए जानते हैं।

नहीं रखने पड़ेंगे कई ऐप

इस फीचर की जानकारी WABetaInfo से मिली है। टेस्टफ्लाइट पर उपलब्ध iOS के लिए लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा संस्करण 25.2.10.70 से पता चलता है कि यह सुविधा फिलहाल टेस्टिंग फेज में है। वॉट्सऐप का नया फीचर एक ही ऐप पर कई अकाउंट एक्सेस करने की परमिशन देगा।

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो पर्सनल और ऑफिस दोनों को मैनेज करते हैं या किसी दूसरी सिचुएशन में अलग-अलग फोन नंबर की उन्हें जरूरत होती है।

बड़े काम का है नया फीचर

अभी कुछ यूजर्स ऐसा करने के लिए 'वॉट्सऐप बिजनेस' का यूज करते हैं, जिसकी वजह से फोन में अलग-अलग ऐप रखना पड़ते हैं। लेकिन यह फीचर मिलने के बाद ऐसा नहीं करना पड़ेगा। नए अपडेट के साथ यूजर्स के पास या तो एक नया प्राइमरी अकाउंट सेटअप करने या मौजूदा अकाउंट को क्यूआर कोड के माध्यम से लिंक करने का ऑप्शन मिलेगा। इसकी वजह से यूजर्स को फ्लैक्सिबिलिटी मिलेगी। जिससे यूजर्स कई डिवाइस या एक्स्ट्रा ऐप के बिना ही काम कर पाएंगे।

उपलब्धता

यह सुविधा वर्तमान में टेस्टिंग फेज में है। उम्मीद है कि इसे आने वाले कुछ महीनों में रोलआउट कर दिया जाएगा। फिलहाल, इस अपडेट के बारे में वॉट्सऐप ने ऑफिशियली तौर पर कुछ भी नहीं बताया है। बता दें, यही फीचर कथित तौर पर एंड्रॉइड संस्करण 2.23.17.8 के लिए वॉट्सऐप बीटा पर देखा गया था। यह सर्विस Google Play बीटा प्रोग्राम के माध्यम से रजिस्टर बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध थी।

ध्यान रखने वाली बात है कि वॉट्सऐप तमाम नए फीचर्स पर काम कर रहा है, लेकिन उनमें से बहुत कम ही ऐसी सर्विस हैं, जो स्टेबल रिलीज तक पहुंच पाएंगी।

यह भी पढ़ें- 20 रुपये में 90 दिन नहीं एक्टिव रहेगी सिम, असल सच्चाई कुछ और है, TRAI ने बताया