यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
20 रुपये में 90 दिन नहीं एक्टिव रहेगी सिम, असल सच्चाई कुछ और है, TRAI ने बताया
PIB ने इसका फैक्ट चैक किया और कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक समाचार आलेख में दावा किया गया ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले कहा गया कि अब दो सिम रखने वालों को सिम एक्टिव रखने के लिए ज्यादा पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा। बल्कि, उनका यह काम 20 रुपये में हो जाएगा। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह के पोस्ट देखने को मिले।
हालांकि, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने ऐसी खबरों को भ्रामक बताया है। उसका कहना है कि सोशल मीडिया किया जा रहा ये दावा पूरी तरह से भ्रामक है। ऐसा कोई भी नियम नहीं है। यह पूरा मामला क्या है। आइए जानते हैं।
असल सच्चाई कुछ और
PIB ने इसका फैक्ट चैक किया और कहा कि, सोशल मीडिया पर प्रसारित एक समाचार आलेख में दावा किया गया है कि ट्राई ने रिचार्ज नहीं करने पर भी 90 दिनों तक वैध रहने वाले सिम कार्ड के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। वहीं, सोशल मीडिया और कई न्यूज आर्टिकल्स में भी इस तरह की बात कही गई है। जबकि असल में ऐसा कुछ भी नहीं है।
टेलीकॉम कंपनियां इस तरह की कोई सर्विस नहीं देती हैं। जिसमें सिर्फ 20 रुपये में ही सिम को एक्टिव रखने की सुविधा मिलती हो। ट्राई ने भी इस संबध में स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई नियम नहीं है। जिसमें सिम एक्टिव रखने की सुविधा सिर्फ 20 रुपये में मिलती हो।
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक समाचार आलेख में दावा किया गया है कि ट्राई ने रिचार्ज नहीं करने पर भी 90 दिनों तक वैध रहने वाले सिम कार्ड के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।#PIBFactCheck
✔️यह दावा भ्रामक है pic.twitter.com/C38KnziT0q
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) January 23, 2025
क्या था मामला
दरअसल, कई जगह बताया गया था कि अगर कोई सिम 90 दिनों तक डिएक्टिवेट रहता है और उसमें अभी भी प्रीपेड बैलेंस है, तो सिम के एक्टिवेशन को अतिरिक्त 30 दिनों के लिए बढ़ाने के लिए 20 रुपये काटे जाएंगे। अगर बैलेंस नहीं है तो सिम पूरी तरह डिएक्टिवेट माना जाएगा।
जिससे कॉल करना/ रिसीव करना या इंटरनेट एक्सेस करना मुश्किल है। डिएक्टिवेट होने के बाद सिम से जुड़े नंबर को रीसाइकिल किया जाएगा और नए यूजर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि अब इसकी सच्चाई पता चली है।

इस प्लान की घटी कीमत
हाल ही में जियो ने 1958 रुपये का प्लान पेश किया था, जिसमें पूरे साल (365 दिन) के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS दिए गए। हालांकि, ट्राई के एक्शन के बाद जियो ने 1748 रुपये की कीमत वाला एक नया प्लान पेश किया है। इस अपडेटेड प्लान की वैधता 336 दिनों की है। इसमें अभी भी 3600 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है।
