विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio-Airtel ने इन प्लान्स की घटा दी कीमत, TRAI के एक्शन का असर, जानें नई प्राइस

Published: Sun, 26 Jan 2025 06:00 PM (IST)

TRAI के एक हालिया निर्देश के जवाब में जियो एयरटेल और वीआई ने नए प्लान लॉन्च किए हैं। जो सिर्फ ...और पढ़ें

जियो और एयरटेल ने अपने वॉइस प्लान की कीमत घटा दी हैं।
जियो और एयरटेल ने अपने वॉइस प्लान की कीमत घटा दी हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Jio ने ग्राहकों के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है जिसमें सिर्फ वॉयस कॉल और टेक्स्ट मैसेज (SMS) शामिल हैं। साथ ही अपने एक मौजूदा प्लान की कीमत भी कम कर दी है। यह फैसला एयरटेल द्वारा अपने वॉयस और SMS-ओनली प्लान की कीमतों में कटौती के बाद आया है। यह कटौती भारत में मोबाइल यूजर्स की शिकायतों के बाद की गई है।

एक्शन का असर

वहीं, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह इस तरह के प्लान की समीक्षा करेगा, जिसके बाद जियो, एयरटेल और वीआई जैसी कंपनियों को इसमें बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ट्राई के एक हालिया निर्देश के जवाब में जियो, एयरटेल और वीआई ने नए प्लान लॉन्च किए हैं, जो सिर्फ वॉयस कॉल और SMS की सुविधा देते हैं।

इन प्लान्स को ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती है। पहले अगर किसी को डेटा की जरूरत नहीं भी है, तब भी उसे पूरा पैसा देना पड़ता है। हालांकि नियम बदल जाने के बाद ऐसा नहीं है।

जियो का 1748 रुपये का रिचार्ज प्लान

शुरुआत में जियो ने 1958 रुपये का प्लान पेश किया था, जिसमें पूरे साल (365 दिन) के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS दिए गए। हालांकि, ट्राई के एक्शन के बाद जियो ने 1748 रुपये की कीमत वाला एक नया प्लान पेश किया है। इस अपडेटेड प्लान की वैधता 336 दिनों की है, लेकिन इसमें अभी भी 3600 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है।

जियो का 448 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

जियो ने एक और नए प्लान की कीमत कम कर दी है, इसे 458 रुपये से घटाकर 448 रुपये कर दिया है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 1000 एसएमएस मिलते रहेंगे। बदलावों का उद्देश्य इन वॉयस और एसएमएस प्लान को यूजर्स के लिए अधिक किफायती बनाना है।

Airtel ने भी घटाए दाम

इस बीच एयरटेल ने भी वॉयस और एसएमएस-ओनली रिचार्ज प्लान के लिए कीमतों में बदलाव किए हैं। कंपनी ने हाल ही में 84 दिनों के लिए प्लान पेश किया था, जिसकी कीमत 499 रुपये थी, लेकिन अब इसकी कीमत 30 रुपये कम करके 469 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा एयरटेल ने 365 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत भी कम कर दी है। इस प्लान की कीमत 1959 रुपये थी और अब यह 1,849 रुपये में उपलब्ध है, जिससे यह 110 रुपये सस्ती हो गया है।

यह भी पढ़ें- कहीं आपके नाम पर तो नहीं चल रही फर्जी SIM, बिना लफड़े में फंसे तुरंत करें चेक और ब्लॉक