विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मात्र Rs 229 में यह कंपनी दे रही अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB डाटा प्रति दिन और भी बहुत कुछ

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Thu, 18 Jul 2019 02:38 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 19 Jul 2019 08:32 AM (GMT+05:30)

Vodafone अपने प्रीपेड सब्क्राइबर्स के लिए Rs 229 का प्लान लेकर आई है। इस प्लान के साथ यूजर्स को कॉल और डाटा के अलावा भी बेनिफिट्स मिलेंगे।

मात्र Rs 229 में यह कंपनी दे रही अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB डाटा प्रति दिन और भी बहुत कुछ
मात्र Rs 229 में यह कंपनी दे रही अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB डाटा प्रति दिन और भी बहुत कुछ

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Vodafone एक बार फिर प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बनने के लिए एक्टिव हो गया है। Idea के साथ मर्जर के बाद Vodafone भारत में सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर बन गया है, लेकिन इसका सब्सक्राइबर बेस काफी तेजी से घट रहा है। इस स्तिथि से उभरने के लिए, कंपनी नया प्लान लेकर आई है, जिसमें बड़े बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। Vodafone अपने प्रीपेड सब्क्राइबर्स के लिए Rs 229 का प्लान लेकर आई है। इस प्लान के साथ यूजर्स को कॉल और डाटा के अलावा भी बेनिफिट्स मिलेंगे।

Rs 229 प्लान डिटेल्स: इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को 2GB प्रति दिन डाटा मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह 3G/4G नेटवर्क के लिए मान्य है। डाटा के साथ-साथ इस प्लान में बंडल्ड अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी मिलेंगी। सब्सक्राइबर्स को 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिल रहे हैं। डाटा के साथ-साथ वोडाफोन इस प्लान में यूजर्स को वोडाफोन प्ले ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। इसमें यूजर्स को लाइव टीवी एक्सेस, मूवीज, वेब सीरीज आदि का एक्सेस मिलेगा। ध्यान रहे, इस प्लान में कोई टॉक टाइम नहीं मिलता और सब्सक्राइबर्स को कमर्शियल कॉल्स के लिए मिनिमम बैलेंस अमाउंट रखना जरूरी है।

Airtel भी अपने सब्सक्राइबर्स को ऐसा ही एक प्लान ऑफर करती है। Airtel के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डाटा प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। बेनिफिट्स के मामले में, सब्सक्राइबर्स को एयरटेल टीवी प्रीमियम का एक्सेस, 1 साल की नॉर्टन मोबाईल सिक्योरिटी, wynk म्यूजिक सब्सक्रिप्शन आदि मिलता है। वहीं, Reliance Jio Rs 198 में समान प्लान ऑफर करता है। इसमें 2GB डाटा प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रति दिन और Jio ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

यह भी पढ़ें:

ये 7 ऐप्स कर रही हैं आपकी जासूसी, तुरंत करें इन्हें Delete

FaceApp को मिला 150 मिलियन लोगों के डाटा का एक्सेस, क्या आपने भी किया इस्तेमाल?

ये 5 स्मार्टफोन्स हैं Redmi Note 7 Pro के बेस्ट विकल्प, जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल