विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये 7 ऐप्स कर रही हैं आपकी जासूसी, तुरंत करें इन्हें Delete

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Thu, 18 Jul 2019 01:03 PM (IST)

एंटी-वायरस कंपनी Avast के मोबाइल थ्रेट रिसर्चर्स ने Google Play Store पर कुछ ऐसी ऐप्स डिटेक्ट की हैं जो यूजर्स के निजी डाटा को ट्रैक कर रही हैं

ये 7 ऐप्स कर रही हैं आपकी जासूसी, तुरंत करें इन्हें Delete
ये 7 ऐप्स कर रही हैं आपकी जासूसी, तुरंत करें इन्हें Delete

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google ने अपने प्ले स्टोर से 7 स्टॉकर ऐप्स को रिमूव कर दिया है। ये ऐप्स उनमें से हैं जो बच्चों की सुरक्षा और खोए हुए फोन को ढूंढने का काम करती हैं। लेकिन ये यूजर्स पर पैनी नजर रखें हुए हैं। ये यूजर्स की निजी जानकारियों को स्टॉक कर रहीं हैं। ये ऐप्स यूजर्स की लोकेशन, कॉन्टैक्ट्स, SMS और कॉल हिस्ट्री की जानकारी को ट्रैक करती हैं। एंटी-वायरस कंपनी Avast के मोबाइल थ्रेट रिसर्चर्स ने Google Play Store पर कुछ ऐसी ऐप्स डिटेक्ट की हैं जो यूजर्स के निजी डाटा को ट्रैक कर रही हैं। माना जा रहा है कि ये ऐप्स रूस के डेवलपर्स ने डिजाइन की हैं।

Avast ने रिपोर्ट जारी की है कि ये ऐप्स Google ने प्ले स्टोर से रीमूव कर दी हैं। इन ऐप्स को 1,30,000 बार डाउनलोड किया जा चुका है। इनमें Spy Tracker और SMS Tracker भी शामिल हैं जिन्हें 50,000 बार इंस्टॉल किया गया है। Avast के हेड ऑफ मोबाइल थ्रेट इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी निकोलस क्रिसेडोस ने कहा है कि ये ऐप्स लोगों की गोपनीयता के लिए अत्यधिक अनैतिक और समस्याग्रस्त हैं और इन्हें Google Play Store पर नहीं होना चाहिए।

यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि आपके स्मार्टफोन में स्टॉकवेयर इंस्टॉल्ड है या नहीं क्योंकि इसका कोई भी आइकन स्मार्टफोन में नहीं दिखता है। इन ऐप्स को उस फोन का एक्सेस चाहिए जिस पर वह जासूसी करना चाहते हैं। ये ऐप्स फोन में इंस्टॉल होने के बाद यूजर से उन्हें उनका ईमेल आईडी और पासवर्ड डालने के लिए कहा जाता है। इसके बाद यूजर की ऐप पर Spying App को भेज देता है। Avast का कहना है कि सेटअप पर कोई भी आइकन नहीं दिया जाता है। इससे यूजर किसी भी तरह की स्टॉकवेयर ऐप के आइकन को देखन हीं पाता है और उन्हें स्टॉकवेयर ऐप का कोई संकेत नहीं मिलता है।

यह भी पढ़ें:

ये 5 स्मार्टफोन्स हैं Redmi Note 7 Pro के बेस्ट विकल्प, जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल

कंप्यूटर से कनेक्ट होगा Human Brain, ड्रिल के जरिए दिमाग में फिट होगी चिप

Vivo Y7s मीडियाटेक हीलियो P65 और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स