यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vivo लाया सस्ता स्मार्टफोन, 50MP प्राइमरी कैमरा और 5000 mAh की बैटरी जैसी खूबियां
Vivo ने अपनी Y सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। इसे 10000 रुपये से भी ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन मेकर वीवो ने भारतीय मार्केट में चुपके से Vivo Y18t स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन को कंपनी पानी और धूल के कणों से सेफ रखने के लिए IP54 की रेटिंग के साथ लेकर आई है। इसमें डुअल कैमरा यूनिट है। जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर लगाया गया है। फोन को अफोर्डेबल सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इसमें दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें क्या खूबियां ऑफर की गई हैं और कीमत कितनी है। यहां बताने वाले हैं।
Vivo Y18t की कीमत
लेटेस्ट Vivo Y18t स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 9,499 रुपये है। इसमें जेम ग्रीन और स्पेस ब्लैक कलर लॉन्च किए हैं। फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
फोन में एंड्रॉइड 14 बेस्ट फनटच OS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 840 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करने वाली 6.56 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजॉल्यूशन 720x1,612 पिक्सल है। डिस्प्ले 90 हर्टज रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है।

प्रोसेसर और स्टोरेज
फोन में परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T612 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें 4 जीबी LPDDR4X रैम और eMMC 5.1 मिलता है। फोन एक्सटेंडेड रैम फीचर को सपोर्ट करता है। इसकी इनबिल्ट रैम को एसएसडी कार्ड के जरिये 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 0.08 सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने कहा कि फोन लगभग 63 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। अगर पबजी गेम खेलते हैं तो बैटरी 6.8 घंटे साथ निभाएगी।
कनेक्टिविटी ऑप्शन
वीवो Y18t में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.2, FM रेडियो, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS, OTG, वाई-फाई और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, मोटर जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
इस सेगमेंट रेडमी 13c, पोको एम6 5G और सैमसंग गैलेक्सी A14 5G जैसे फोन पेश किए जाते हैं। इन सभी स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम है।
यह भी पढ़ें- OTT पर अंबानी का जलवा! नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो की बढ़ेंगी मुश्किलें, जल्द लॉन्च होगा नया ऐप
