Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo X200 FE भारत में जल्द लॉन्च होगा, मिलेगा Zeiss कैमरा और 6500mAh की बैटरी

    Vivo X200 FE को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट 6.31-इंच डिस्प्ले और 50MP Zeiss ट्रिपल कैमरा मिलेगा। फोन 6500mAh की बैटरी औऱ 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। ये Android 15 पर Funtouch OS 15 पर चलेगा।

    By Saket Singh Baghel Edited By: Saket Singh Baghel Updated: Sun, 29 Jun 2025 08:00 AM (IST)
    Hero Image
    Vivo X200 FE को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo X200 FE को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए ऑफिशियल टीजर जारी किया गया है। फोन को हाल ही में ताइवान में डेब्यू किया गया था। कंपनी ने इंडियन स्पेसिफिकेशन्स भी कंफर्म कर दिए हैं। हैंडसेट में Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा जिसमें 50-मेगापिक्सल सेंसर लीड करेगा। Vivo X200 FE में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट मौजूद होगा और ये IP68+IP69 रेटिंग्स के साथ आएगा। फोन में 6500mAh की बैटरी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    X पर एक पोस्ट में, चीनी मैन्युफैक्चरर ने ऐलान किया कि Vivo X200 FE जल्द भारत में अनवील होगा। टीजर्स में सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ। Vivo ने अपकमिंग लॉन्च के लिए कंपनी वेबसाइट पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई है। लिस्टिंग में डिवाइस के लेटेस्ट स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।

    Vivo X200 FE के स्पेसिफिकेशन्स

    भारत में Vivo X200 FE Android 15-बेस्ड Funtouch OS 15 और 6.31-इंच डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट मिलेगा। हैंडसेट में Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी, जिसमें 50-मेगापिक्सल मेन कैमरा (Sony IMX921, f/1.88, OIS), 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा (IMX882, 3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा (f/2.2) शामिल है। सेल्फी के लिए 50-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    Vivo X200 FE में IP68+IP69 रिंग मिलेगा जो डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस को सुनिश्चित करेगा। यानी ये 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक टिक सकेगा। इसमें 6500mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी। Vivo के टेस्ट्स के मुताबिक, ये सिंगल चार्ज पर 25.44 घंटे YouTube प्लेबैक टाइम देती है। फुल चार्ज में सिर्फ 57 मिनट लगते हैं।

    Vivo X200 FE ताइवान में पिछले हफ्ते फैशन पिंक, लाइट हनी येलो, मिनिमलिस्ट ब्लैक और मॉडर्न ब्लू फिनिश में लॉन्च किया गया था। इसमें 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज है। हैंडसेट थाईलैंड में 3 जुलाई को ऑफिशियल होगा। मलेशिया में प्री-रिजर्वेशन शुरू है।

    Vivo X200 FE को ग्लोबल मार्केट्स के लिए Vivo S30 Pro Mini का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है। Vivo S30 Pro पिछले महीने चीन में CNY 3,499 (लगभग 41,000 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था, जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज थी। भारत में इसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: I’m Not a Robot पर क्लिक करने से क्या होता है, आप इंसान हैं या रोबोट कैसे चलता है पता?