विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivo T4x 5G भारत में 5 मार्च को होगा लॉन्च, सबसे बड़ी बैटरी मिलने का दावा; 15 हजार से कम हो सकती है कीमत

Published: Fri, 28 Feb 2025 07:04 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2025 07:17 PM (IST)

Vivo T4x 5G के लिए कंपनी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। इस स्मार्टफोन को भारत में 5 मार्च ...और पढ़ें

Vivo T4x 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा।
Vivo T4x 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा।

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo T4x 5G का इंडिया लॉन्च डेट आखिरकार सामने आ गया है। हाल ही में कंपनी ने इस अपकमिंग फोन की प्राइस रेंज और खास फीचर्स को टीज किया था। दावा है कि इस फोन में इसके सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी होगी। इस बीच, स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन्स जैसे डिस्प्ले, चिपसेट, कैमरा और बिल्ड डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं। ये बहुप्रतीक्षित हैंडसेट Vivo T3x 5G का सक्सेसर होगा, जिसे देश में 6,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया था।

Vivo T4x 5G इंडिया लॉन्च डेट

Vivo T4x 5G इंडिया में 5 मार्च को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगा, कंपनी ने एक प्रेस रिलीज भेजकर ये जानकारी दी है। ये फोन Flipkart, Vivo India ई-स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। प्रमोशनल पोस्टर में फोन पर्पल और ब्लू कलर ऑप्शन में नजर आया है। टिप्स के मुताबिक, ये Pronto Purple और Marine Blue शेड्स में आएगा।

पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Vivo T4x 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल होगा। पहले टीजर्स से पता चला था कि फोन में 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है। हैंडसेट में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।

Vivo ने टीज किया है कि T4x 5G में AI फीचर्स सपोर्ट होंगे। पहले की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में AI Erase, AI Photo Enhance और AI Document Mode जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। स्मार्टफोन में IR ब्लास्टर और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी होने की भी जानकारी मिली है।

कितनी हो सकती है कीमत?

Vivo T4x 5G की कीमत भारत में 15,000 रुपये से कम रहने की संभावना है। इससे पहले आए Vivo T3x 5G की शुरुआती कीमत 128GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए 12,499 रुपये है। वहीं, 6GB और 8GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 13,999 रुपये और 15,499 रुपये है। इस हैंडसेट में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर, 6.72-इंच का फुल-HD डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा यूनिट और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

यह भी पढ़ें: 6500mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ Vivo लॉन्च करेगा नया 5G स्मार्टफोन, कम दाम में मिलेंगे दमदार फीचर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।