विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivo T4x 5G की जल्द होगी एंट्री, अफोर्डेबल सेगमेंट में होगा लॉन्च, कैसी होंगी खूबियां

Published: Sun, 16 Feb 2025 11:12 AM (IST)

Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में Vivo T4x 5G लॉन्च करने वाला है। फोन को पहले ही BIS वेबसाइट पर ...और पढ़ें

जल्द लॉन्च होगा वीवो का नया स्मार्टफोन
जल्द लॉन्च होगा वीवो का नया स्मार्टफोन

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo भारतीय मार्केट के लिए एक किफायती स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। अगर रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए, तो कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में Vivo T4x 5G लॉन्च करने वाली है। फोन को पहले ही BIS वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि लॉन्चिंग बहुत जल्द होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन मार्च 2025 में भारत में उपलब्ध हो सकता है। इसकी एंट्री भी अफोर्डेबल सेगमेंट में हो सकती है।

Vivo T4x 5G के फीचर्स और कलर ऑप्शन

वीवो ने अभी तक T4x 5G के बारे में आधिकारिक डिटेल नहीं दी है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस दो कलर ऑप्शन में एंट्री लेगा, जो Pronto Purple और Marine Blue हैं। इसके अलावा फोन में Dynamic Light फीचर भी पेश किया जाएगा, जो अलग-अलग नोटिफिकेशन्स पर लाइट को बदलकर एक नई लुक देगा।

बैटरी और परफॉर्मेंस

Vivo T4x 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इस प्राइस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी होगी। यह बैटरी Vivo T3x 5G के 6,000mAh बैटरी से बड़ी होगी। बैटरी को फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी हासिल होगा।

कीमत और अवेलेबिलिटी

अगर मीडिया रिपोर्ट्स सही हैं तो Vivo T4x 5G की कीमत लगभग 15,000 हो सकती है। हालांकि, इसकी सटीक लॉन्च डेट अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन मार्च 2025 में भारतीय बाजार में दस्तक देगा।

Vivo T3x 5G की कीमत में कटौती

Vivo T4x 5G के लॉन्च से पहले वीवो ने अपने पुराने मॉडल Vivo T3x 5G की कीमत में भी कटौती की है। इसके सभी वेरिएंट पर छूट मिल रही है। Vivo T3x स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.72-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 50MP + 2MP डुअल कैमरा सेटअप, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, साइड माउंटेड कैमरा और आईपी64 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा गया था। यह दो कलर ऑप्शन प्रोन्टो पर्पल और मरीन ब्लू में मार्केट में आता है।

  • 4GB + 128GB वेरिएंट- 12,499 रुपये
  • 6GB + 128GB वेरिएंट- 13,999 रुपये
  • 8GB + 128GB वेरिएंट- 15,499 रुपये

फिलहाल, यह सभी जानकारी अफवाहों और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें- BSNL के इस प्लान में मिलता है 336 दिन की वैलिडिटी, कीमत भी कम; मिलता है इतना डेटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।