विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Twitter वेरिफिकेशन चेकमार्क से जुड़े वे 7 बड़े सवाल, जो हर किसी को कर रहे हैरान और परेशान

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Mon, 24 Apr 2023 08:07 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2023 08:16 AM (IST)

Twitter Verification Checkmark हाल ही में ट्विटर से वेरिफिकेशन बैज हटा लिया गया है जिसके बाद से यूजर के मन ...और पढ़ें

Twitter Verification Checkmark All Doubts Fee Benefits Free Service, Pic Courtesy-
Twitter Verification Checkmark All Doubts Fee Benefits Free Service, Pic Courtesy-

नई दिल्ली, टेक डेस्क। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर से बीते हफ्ते शुक्रवार सुबह से ही यूजर्स ने अपना ब्लू चेकमार्क हटा हुआ पाया। इसी के साथ यह साफ हो गया कि ट्विटर की पेड सर्विस के अलावा ब्लू बैज बनाए रखने का कोई दूसरा तरीका नहीं है।

हालांकि, ट्विटर के पेड सब्सक्रिप्शन की बात नहीं है। बावजूद इसके बहुत से यूजर्स के मन में ट्विटर के वेरिफिकेशन चेकमार्क को लेकर बहुत से सवाल मन में आ रहे हैं। इस आर्टिकल में Twitter वेरिफिकेशन चेकमार्क से जुड़े कुछ बड़े सवालों के जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं-

क्या फ्री में लिया जा सकता है ब्लू चेकमार्क

ट्विटर का कहना है कि अगर यूजर किसी संस्था का कर्मचारी है तो वह फ्री में वेरिफिकेशन चेकमार्क ले सकता है। हालांकि, ट्विटर संस्था से वेरिफिकेशन बैज का चार्ज वसूलेगी।

वहीं जरूरी होगा कि संस्था अपने कर्मचारी को इनविटेशन भेजे और सत्यापित करे कि वह उसका कर्मचारी है।

मशहूर लोगों को क्या फ्री में मिल रहा है बैज

दरअसल हाल में ही ऐसी खबरें आई थीं कि 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले ट्विटर यूजर की प्रोफाइल ब्लू टिक की वापिसी हो गई है। हालांकि, ब्लू टिक का वापिस मिलना फी पे करने की ओर भी इशारा करता है। ऐसे में इस तरह की कोई आधिकारिक जानकारी ट्विटर की ओर से नहीं दी गई है।

पैसा देने के बाद क्या मिल जाएगा चेकमार्क

अगर आप ब्लू चेकमार्क के लिए पे करते हैं तो जरूरी नहीं कि आपको चेकमार्क मिलेगा। फी के साथ-साथ जरूरी होगा कि यूजर ट्विटर के वेरिफाइड चेकमार्क के एलिजिबल हो। इसके लिए ट्विटर की खुद की कुछ टर्म्स एंड कंडीशन हैं।

पहले फ्री बाद में क्यों वसूला जा रहा पैसा

वेरिफिकेशन बैज ट्विटर पर यूजर की पहचान को सत्यापित करता है। ऐसे में लंबे समय से नुकसान में चल रहे ट्विटर को रेवेन्यू जेनेरेट करने जरूरत है।

पेड सब्सक्रिप्शन का फैसला कंपनी के नए सीईओ एलन मस्क का है, ताकि कंपनी की हालत में सुधार किया जा सके।

कितने रंग के हैं वेरिफिकेशन बैज

ट्विटर पर तीन रंग के वेरिफिकेशन बैज हैं। किसी एक यूजर की पहचान के लिए ब्लू चेकमार्क है। वहीं किसी संस्थान और उससे जुडे़ ऑफिशियल के लिए यह येलो रंग में उपलब्ध है। इसी तरह सरकार और सरकार से जुडे़ मंत्रालयों के लिए यह ग्रे रंग में है।

ट्विटर ब्लू के क्या मिलेंगे फायदे

ट्विटर का पेड सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो आपको लंबे ऐड्स कम देखने को मिलेंगे। पेड सर्विस लेने वाला यूजर ट्विटर पर 10,000 कैरेक्टर तक के ट्वीट्स कर सकेगा।

यूजर के पास टेक्स्ट फॉर्मेटिंग, ट्विटर ऐप आइकन और प्रोफाइल कस्टमाइज करने और थीम जैसे ढेरों फायदे मिलेंगे।

वेब वर्जन और मोबाइल वर्जन में क्या फर्क, कितनी है फीस

दरअसल कुछ यूजर्स ट्विटर के वेब वर्जन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ यूजर्स मोबाइल वर्जन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यूजर्स को सर्विस वर्जन के आधार पर ही अलग-अलग फी चुकानी होगी।

मोबाइल यूजर्स के लिए मंथली फीस 900 रुपये और सालाना फीस 9400 रुपये है। वेब यूजर्स के लिए मंथली फीस 650 रुपये और सालाना फीस 6800 रुपये तय की गई है।