विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Twitter Blue Tick: ट्विटर पर हाई प्रोफाइल अकाउंट फिर हुए वेरिफाइड, लिस्ट में बड़े नाम शामिल

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Sun, 23 Apr 2023 03:31 PM (IST)

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म द्वारा ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन न लेने वाले यूजर के लिए लीगेसी ब्लू चेकमार्क को हटाने के कुछ ही ...और पढ़ें

Twitter restored the blue badge of users with reportedly over a million followers Report
Twitter restored the blue badge of users with reportedly over a million followers Report

नई दिल्ली, टेक डेस्क। कुछ दिनों पहले ट्विटर ने सभी अकाउंट्स से लीगेसी ब्लू टिक हटा दिया था। एलन मस्क ने कहा था कि पेड सब्सक्रिप्शन फीचर यानि ट्विटर ब्लू सब्सक्राइब करने वाले यूजर ही अपने नाम के सामने वेरिफिकेशन ब्लू टिक लगा सकेंगे। बीते 20 अप्रैल को कई मशहूर हस्तियों और पॉपुलर सेलिब्रिटी के नाम के आगे से ट्वीटर ने वेरिफिकेशन बैज को हटा दिया था।

एक रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क ने एक मिलियन से अधिक फॉलोवर्स वाले यूजर का वेरिफिकेशन बैज बहाल कर दिया है। हालांकि बहाल किए गए ब्लू टिक पर ट्विटर की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

इन मशहूर हस्तियों के अकाउंट को फिर से मिला ब्लू टिक

कम से कम एक मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स वाले कई यूजर ने आज पाया कि शुक्रवार, 20 अप्रैल तक उनके पास जो ब्लू टिक थे, वे उनके अकाउंट में वापस आ गए हैं। बहाल किए गए नीले बैज डिस्प्ले करते हैं कि अकाउंट इसलिए वेरिफाइएड हैं क्योंकि वे ट्विटर ब्लू के लिए भुगतान कर रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता जैसे आलिया भट्ट और शाहरुख खान, क्रिकेटर विराट कोहली, एमएस धोनी, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अरबपति बिल गेट्स, जिन्होंने नए अपडेट के कारण अपना ब्लू टिक भी खो दिया था, अब उनके प्रोफाइल पर ब्लू चेकमार्क वापस आ गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने वेरिफिकेशन बैज के लिए भुगतान किया है या नहीं।

ब्लू टिक के लिये एलन मस्क कर रहे भुगतान?

बता दें, ट्विटर के सह-संस्थापक, जैक डोरसी, जिनके ट्विटर पर 6.5 मिलियन फॉलोेर्स हैं, अभी भी उनकी प्रोफाइल के आगे नीला बैज नहीं है। इससे पहले, ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने कहा था कि वह अपने चेकमार्क को बनाए रखने के लिए कुछ मशहूर हस्तियों के ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए वे खुद व्यक्तिगत रूप से भुगतान कर रहे हैं।

इनमें बास्केटबॉल स्टार लेब्रोन जेम्स, विलियम शैटनर और लेखक स्टीफन किंग शामिल थे। यह तब आया जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि वे ट्विटर ब्लू सब्स्क्रिप्शन के लिए साइन अप नहीं करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।