विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ Twitter Blue सब्सक्राइबर्स को मिलते हैं ये 4 स्पेशल फीचर्स, फ्री यूजर अब नहीं कर सकते इस्तेमाल

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Sun, 23 Apr 2023 02:38 PM (IST)

ट्विटर के सीईओ Elon Musk ने कुछ फीचर्स को अब फ्री यूजर से हटाकर ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन में शामिल कर ...और पढ़ें

This four features taken away from users who are not willing to subscribe to Twitter Blue
This four features taken away from users who are not willing to subscribe to Twitter Blue

नई दिल्ली, टेक डेस्क। एलन मस्क (Elon Musk) ने अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदा और तब से वह कंपनी के काम करने के तरीके में काफी बदलाव कर रहे हैं। कुछ महीने पहले एलन मस्क ने ट्विटर 2.0 की घोषणा की, जिसमें पॉपुलर ब्लू चेकमार्क के लिये पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शामिल है। मस्क ने ट्विटर ब्लू की सब्सक्रिप्शन (Twitter Blue Subscription) लेने वाले यूजर के लिये कई बड़े बदलाव किए।

कुछ जरूरी फीचर सिर्फ पेड यूजर के लिये हैं उपलब्ध

सोशल मीडिया कंपनी ने कई देशों में ब्लू सब्सक्रिप्शन का विस्तार किया है। एलन मस्क लोगों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष दोनों तरीकों से ट्विटर का ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने के लिये जोर दे रहे हैं। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने कुछ फीचर्स को अब फ्री यूजर से हटाकर ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन में शामिल कर दिया है।

अब इन फीचर का इस्तेमाल करने के लिये यूजर को ट्विटर का ब्लू सब्सक्रिप्शन लेना होगा। हम आपको 4 ऐसे फीचर बताने वाले हैं जो पहले फ्री में था लेकिन अब सिर्फ सब्सक्रिप्शन वाले यूजर के लिये उपलब्ध है।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर

ट्विटर ने हाल ही में घोषणा की कि वह जल्द ही फ्री यूजर के लिए एसएमएस आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन फीचर को सपोर्ट करना बंद कर देगा। 20 मार्च से जिन ट्विटर यूजर्स ने ब्लू सब्सक्रिप्शन नहीं ली है, वो टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर का फायदा नहीं उठा सकते।

आपको बता दें , टू स्टेप ऑथेन्टिकेशन एक सिक्योरिटी प्रोसेस है, जो आपके अकाउंट को एक्स्ट्रा प्राइवेसी देता है। टू फैक्टर ऑथेन्टिकेशन को मल्टी फैक्टर ऑथेन्टिकेशन, टू स्टेप वेरिफिकेशन, 2FA या डुअल फैक्टर ऑथेन्टिकेशन के नामों से भी जाना जाता है।

ट्विटर पोल के लिये अब सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी

ट्विटर भी पोल फीचर में कुछ बदलाव कर रहा है। 15 अप्रैल से ब्लू सब्सक्राइबर वाले लोग पोल में वोट कर सकेंगे। हालांकि, इस बात की कोई स्पष्टता नहीं है कि यह सभी पोल पर लागू होता है या केवल उन पोल पर लागू होता है जो वेरिफाई यूजर द्वारा पोस्ट किए जाते हैं। यानि अब आपको इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिये ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

सिर्फ वेरिफाइएड यूजर के लिये रिकमेंडेशन

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने एलान किया था कि सिर्फ अनुशंसाओं (For You recommendations) को लेकर ट्विटर ने बड़ा बदलाव किया था। बीते 15 अप्रैल से केवल वेरिफाइएड यूजर ही For You recommendations फीड को देख पाएंगे।

इस महीने की शुरुआत में, मस्क ने कहा था कि ट्विटर वेरिफाइड अकाउंट्स या बिना वेरिफाइएड अकाउंट्स उन लोगों के जवाबों को प्राथमिकता देगा जिन्हें आप फॉलो करते हैं। मस्क ने कहा था कि इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैट बोट से मिल रही चुनौतियों से निपटा जा सकेगा।

सिर्फ पेड सोशल मीडिया अकाउंट ही मायने रखेंगे

मस्क ने हाल ही में कहा था कि चूंकि एआई 'प्रूव यू आर नॉट ए रोबोट' टेस्ट को हल कर सकता है, इसलिए पेड वेरिफिकेशन बॉट्स की लागत को 10,000% तक बढ़ा देता है, जिससे फोन द्वारा बॉट्स की पहचान करना आसान हो जाता है। इसलिए, उन्होंने कहा कि भुगतान किए गए अकाउंट एकमात्र सोशल मीडिया अकॉउंटस होंगे जो प्लेटफॉर्म पर असली मायने रखेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।