विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Twitter ने बदली अपनी पॉलिसी, मीडिया खातों से 'गवर्नमेंट फंडेड' का लेबल हटाया

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Fri, 21 Apr 2023 05:23 PM (IST)

Twitter New Update अगर आप ट्विटर इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने मीडिया खातों से ...और पढ़ें

Twitter drops 'government-funded' label on media accounts, incl in China
Twitter drops 'government-funded' label on media accounts, incl in China

नई दिल्ली, टेक डेस्क। ट्विटर ने सभी सरकारी फंडेड मीडिया संस्थानों से गवर्नमेंट फंडेड लेबल को हटा दिया है। ट्विटर ने अमेरिका स्थित नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR), ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प (BBC) और कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (CBC) के अकाउंट से "China state-affiliated media" लेबल हटा दिया है।

इसने सिन्हुआ न्यूज के साथ-साथ सरकार समर्थित प्रकाशनों से जुड़े पत्रकारों के अकाउंट से भी टैग को भी हटा दिया है। सोशल मीडिया एप ट्विटर के ऐलान के मुताबिक ट्विटर ने कई सेलेब्रिटीज के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है। अब अकाउंट के आगे वाला ब्लू टिक फ्री में नहीं मिलेगा।

Twitter ने हटाये गवर्नमेंट फंडेड लेवल

बता दें, चीनी प्रकाशकों के अकाउंट को साल 2020 में लेबल मिलना शुरू हुआ, एनपीआर और सीबीसी के ट्विटर अकाउंट को इस महीने की शुरुआत में ही लेबल किया गया था। इसने NPR और CBC को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करना बंद कर दिया था। पिछले हफ्ते बीबीसी के एक इंटरव्यू में, ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को और सटीक होने की कोशिश की जा रही है और लेबल में संशोधन किया जा रहा है।

Twitter ने हटाये लीगेसी वेरिफाइड ब्लू टिक

ट्विटर, एनपीआर, सीबीसी और बीबीसी ने टैग हटाने पर टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। ट्विटर ने गुरुवार रात को मशहूर हस्तियों, पत्रकारों और हिलेरी क्लिंटन जैसे प्रमुख राजनेताओं सहित हजारों लोगों के प्रोफाइल से लीगेसी वेरिफाइड ब्लू टिक भी हटा दिया।

अपना बैज खोने वालों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के सह-संस्थापक बिल गेट्स और रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन शामिल थे। इंडिया में कई मशहूर हस्तियों के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है जिसमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और विराट कोहली शामिल हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ......

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।