Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Time की AI 100 लिस्ट में अश्विनी वैष्णव, नंदन नीलेकणि शामिल; अनिल कपूर को क्यों मिली जगह

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 08:51 PM (IST)

    टाइम मैगजीन ने सबसे प्रभावशाली लोगों की प्रतिष्ठित सूची 2024 टाइम 100 एआई जारी की है। टाइम मैगजीन ने कहा है कि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था एआई की दुनिया में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रहा है। इस लिस्ट में अश्विनी वैष्णव इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि और अभिनेता अनिल कपूर सहित 15 भारतीय या भारतीय मूल के लोगों को शामिल किया गया है।

    Hero Image
    पॉपुलर टाइम मैगजीन ने जारी की एआई से जुड़े प्रभावशाली लोगों की लिस्ट

    पीटीआई, न्यूयार्क। टाइम मैगजीन ने गुरुवार को सबसे प्रभावशाली लोगों की प्रतिष्ठित सूची 2024 टाइम 100 एआई जारी की है। इसमें केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि और अभिनेता अनिल कपूर सहित 15 भारतीय या भारतीय मूल के लोगों को शामिल किया गया है। इनमें गूगल के सुंदर पिचाई और माइक्रोसाफ्ट के सत्य नडेला भी शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टॉप 5 देशों में शामिल होगा भारत

    टाइम मैगजीन ने कहा है कि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था एआई की दुनिया में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रहा है। 54 वर्षीय वैष्णव के नेतृत्व में अगले पांच वर्षों के दौरान भारत सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए शीर्ष पांच देशों में से एक बनने की उम्मीद कर रहा है। इन महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में वैष्णव को महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत अत्याधुनिक एआई और सेमीकंडक्टर विकास के लिए आवश्यक विशेष कार्यबल तैयार करने के लिए भी कार्य कर रहा।

    अनिल कपूर और नीलेकणि का नाम भी शामिल

    • 67 साल अनिल कपूर को सितंबर 2023 में उनकी तस्वीर का एआई के माध्यम से गलत तरीके से इस्तेमाल का विरोध करने के बाद टाइम की इस सूची में शामिल किया गया है।
    • अनिल कपूर ने यह मामला तब उठाया, जब बड़ी संख्या में विकृत वीडियो, जीआईएफ और इमोजी ऑनलाइन प्रसारित होने लगे।
    • टाइम मैगजीन ने 69 साल के नीलेकणि के बारे में कहा है कि इंफोसिस के सह-संस्थापक ने विश्व की सबसे अधिक आबादी वाले देश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
    • नीलेकणि भारत का बिल गेट्स जैसे उपनाम मिले हैं। नीलेकणि ने दुनिया के सबसे बड़े बायोमीट्रिक पहचान पत्र कार्यक्रम आधार का नेतृत्व किया।
    • 2024 टाइम 100 एआई सूची में 40 सीईओ, संस्थापक और सह-संस्थापक शामिल हैं, जिनमें मेटा के मार्क जुकरबर्ग और परप्लेक्सिटी के अरविंद श्रीनिवास आदि शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: SmartPhone Tips: कॉलिंग के दौरान नहीं आती साफ आवाज तो तुरंत बदलें सेटिंग्स, एकदम क्लियर आएगी वॉइस

    एआई नाउ इंस्टीट्यूट की सह-कार्यकारी निदेशक अंबा काक, यूएस ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पालिसी की निदेशक आरती प्रभाकर और कलेक्टिव इंटेलिजेंस प्रोजेक्ट की सह-संस्थापक दिव्या सिद्धार्थ इस सूची में शामिल प्रमुख महिलाएं हैं।

    यह भी पढ़ें: Airtel के स्पेशल फेस्टिव प्लान लॉन्च, OTT और एक्स्ट्रा डेटा जैसे मिल रहे बेनिफिट