Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tim Cook पहुंचे दिल्ली, लोधी आर्ट डिस्ट्रिक्ट का किया दौरा; राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय भी देखा

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Wed, 19 Apr 2023 07:58 PM (IST)

    मुंबई में पहला आधिकारिक स्टोर खोलने के बाद कुक बुधवार को दौरे के दूसरे चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। यहां Tim Cook ने लोधी कला जिले की खूबसूरती तो देखकर कहा कि भारतीय जीवन को इतने शक्तिशाली ढंग से कैप्चर करने के लिए अद्भुत कलाकारों को बधाई। (फाइल फोटो)।

    Hero Image
    Tim Cook visited Lodhi Art District in Delhi Apple retail store in Saket

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक अपनी भारत यात्रा के दूसरे चरण में दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने कंपनी के दूसरे आधिकारिक रिटेल स्टोर के उद्घाटन से पहले बुधवार को शिल्प संग्रहालय और प्रसिद्ध लोधी कला जिले का दौरा किया। उन्होने आकांक्षा फाउंडेशन स्कूल का भी दौरा किया, जो कम आय वाले समुदायों के बच्चों को पढ़ाता है। आइए उनकी दिल्ली यात्रा के बारे में आपको बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tim Cook का दिल्ली दौरा

    मुंबई में पहला आधिकारिक स्टोर खोलने के बाद कुक बुधवार को दौरे के दूसरे चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। साकेत में एप्पल स्टोर के उद्घाटन से पहले उन्होंने लोधी कला जिले की मंत्रमुग्ध कर देने वाली कलात्मक गलियों का दौरा किया। Tim Cook ने लोधी कला जिले की खूबसूरती तो देखकर कहा कि भारतीय जीवन को इतने शक्तिशाली ढंग से कैप्चर करने के लिए अद्भुत कलाकारों को बधाई।

    राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय को लेकर क्या बोले Tim Cook

    कुक ने राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय और हस्तकला अकादमी का भी दौरा किया। उन्होने इसको लेकर कहा कि मैं पूरा दिन राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय और हस्तकला अकादमी में बिता सकता था। उन्होंने म्यूजियम की तस्वीरों के साथ ट्वीट भी किया है।आपको बता दें कि कुक गुरुवार को राजधानी दिल्ली में एपल के दूसरे रिटेल स्टोर के उद्घाटन में शामिल होंगे।

    7 साल बाद भारत आए हैं Tim Cook

    आपको बता दें कि सात वर्षों में Tim Cook की यह पहली भारत यात्रा है। आखिरी वार वो 2016 में इंडिया आए थे। Apple लंबे समय से भारत में फिजिकल रिटेल स्टोर चाहता था। 2021 के लिए इसकी मूल योजना कोविड-19 महामारी के कारण पटरी से उतर गई थी। मुंबई में पहला आधिकारिक स्टोर खोलने के बाद कुक बुधवार को दौरे के दूसरे चरण में राष्ट्रीय राजधानी आ गए हैं। वे साकेत में भारत के दूसरे रिटेल स्टोर का उद्घाटन करेंगे।