विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TikTok ban in US: अमेरिका में बैन हो रहा टिकटॉक, नए कानून को मिली मंजूरी

Published: Mon, 22 Apr 2024 09:40 AM (IST)

अमेरिका में चीनी वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (US House of Representatives) ...और पढ़ें

TikTok ban in US: अमेरिका में बैन हो रहा टिकटॉक, नए कानून को मिली मंजूरी
TikTok ban in US: अमेरिका में बैन हो रहा टिकटॉक, नए कानून को मिली मंजूरी

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (US House of Representatives) ने संयुक्त राज्य अमेरिका में चीनी वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले नए कानून को मंजूरी दे दी है।

इससे पहले मार्च में सदन ने टिकटॉक को गैरकानूनी घोषित करने के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए वोट दिया था।

पहले बिल में क्या कहा गया था

बता दें, टिकटॉक का इस्तेमाल 170 मिलियन से ज्यादा अमेरिकी कर रहे हैं। पहले बिल में कहा गया है कि टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) कानून के लागू होने के 180 दिनों या आधे साल के भीतर कंपनी अपना स्वामित्व छोड़ देगी।

कानून का पालन नहीं किया गया तो एपल और गूगल ऐप स्टोर से टिकटॉक को रिमूव कर दिया जाएगा।

नया टिकटॉक बैन बिल क्या है?

संशोधित बिल बाइटडांस के लिए छह महीने की इस अवधि को लगभग नौ महीने तक बढ़ाता है। इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो व्हाइट हाउस (White House) इस समय सीमा को अतिरिक्त 90 दिनों तक बढ़ा सकता है।

वे विधायक जो पहले संशय में थे उन्होंने अब नए विधेयक के प्रति अपना समर्थन देने का वादा किया है। इसके अलावा, हाउस रिपब्लिकन ने टिकटॉक कानून को एक विदेशी सहायता पैकेज में शामिल किया है। इसमें यूक्रेन और इज़राइल को सहायता शामिल है।

टिकटॉक बिल पारित होने के बाद क्या होगा

सीनेटरों के पास टिकटॉक क्लॉज को हटाने का विकल्प है। हालांकि, अमरीकी कांग्रेस की ऊपरी प्रतिनिधि सभा संयुक्त राज्य सीनेट टिकटॉक बिल पारित कर देती है, तो यह राष्ट्रपति जो बाइडन के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा।

राष्ट्रपति बाइडन ने टिकटॉक बिल के पुराने संस्करण का समर्थन किया था। इससे संकेत मिलता है कि वह टिकटॉक को लक्षित करने वाले किसी भी विदेशी सहायता पैकेज का तुरंत समर्थन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः TikTok Upcoming App: इंस्टाग्राम की टक्कर पर टिकटॉक लाएगा नया प्लेटफॉर्म, देख पाएंगे शॉर्ट वीडियो

टिकटॉक के पास क्या है रास्ता

टिकटॉक , कानून का पालन करने के लिए बाध्य है, लेकिन बिल को कानूनी रूप से लड़ने का विकल्प भी रखता है। टिकटॉक के सीईओ, शॉ च्यू ने कंपनी की अपनी लड़ाई जारी रखने का इरादा व्यक्त किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।