विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TikTok Upcoming App: इंस्टाग्राम की टक्कर पर टिकटॉक लाएगा नया प्लेटफॉर्म, देख पाएंगे शॉर्ट वीडियो

Published: Tue, 09 Apr 2024 08:18 PM (IST)

पिछले कुछ दिनों से टिकटॉक यूजर्स को टिकटॉक नोट्स से संबधित पॉप-अप नोटिफिकेशन मिल रहे हैं जो संकेत करते हैं ...और पढ़ें

TikTok इंस्टाग्राम की टक्कर अपना नया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाला है।
TikTok इंस्टाग्राम की टक्कर अपना नया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाला है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। TikTok एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है। जो इंस्टाग्राम के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा। टिकटॉक के नए ऐप पर इंस्टाग्राम की तरह ही शॉर्ट वीडियो देख पाएंगे। रिपोर्ट से पता चलता है कि इस नए ऐप को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। टिकटॉक के नए ऐप को टिकटॉक नोट्स (TikTok Notes)   नाम दिया जा सकता है। एक स्क्रीनशॉट के अनुसार इस ऐप पर इन दिनों काम किया जा रहा है।

टिकटॉक नोट्स होगा नाम

पिछले कुछ दिनों से टिकटॉक यूजर्स को टिकटॉक नोट्स से संबधित पॉप-अप नोटिफिकेशन मिल रहे हैं, जो संकेत करते हैं कि ऐप की लॉन्च डेट नजदीक आ चुकी है। स्क्रीनशॉर्ट से पता चलता है कि TikTok Notes ऐप पर फोटो शेयर कर पाएंगे। नोटिफिकेशन में दावा किया गया है कि कंपनी जल्द ही फोटो पोस्ट के लिए एक नया ऐप लॉन्च कर रही है जिसे टिकटॉक नोट्स कहा जाएगा।

यूजर्स के मौजूदा फोटो पोस्ट ऐप पर साझा किए जाएंगे। यहां यूजर्स अपनी इमेज पोस्ट को नए ऐप पर साझा न करने का विकल्प भी चुन सकते हैं

इंस्टाग्राम को मिलेगी टक्कर

टिकटॉक के अपकमिंग फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म को सीधे तौर पर इंस्टाग्राम की टक्कर पर लाया जा रहा है। पिछले महीनों में टिकटॉक एपीके फाइल में पाए गए कोड और भाषा एंड्रॉइड के अनुसार सुझाव दिया गया है कि कंपनी टिकटॉक फोटोज नामक एक फोटो शेयरिंग ऐप लॉन्च करने के लिए काम कर रही है।

मेटा के साथ है कड़ी टक्कर

बता दें टिकटॉक और मेटा दोनों ही सोशल मीडिया स्पेस पर जमकर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। जबकि बाइटडांस के स्वामित्व वाला ऐप फोटो-शेयरिंग से रिलेटेड एक ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। दूसरी तरफ मेटा ने फेसबुक के लिए एक वर्टिकल-फर्स्ट वीडियो प्लेयर लॉन्च किया है।

ये भी पढ़ें- इस स्टार आइकन के साथ कभी गायब नहीं होगा WhatsApp मैसेज, कहीं आप तो नहीं इस फीचर से अनजान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।