Tech News December 5th Highlights: कम उम्र के यूजर्स नहीं कर पाएंगे Instagram का इस्तेमाल
<p>Tech News December 5th Highlights: Instagram का इस्तेमाल लगभग हर उम्र के लोग करते हैं। यहां पर उम्र को लोकर किसी तरह की पाबंदी नहीं थी। लेकिन अब से ऐसा नहीं होगा</p>
कम उम्र के यूजर्स नहीं कर पाएंगे Instagram का इस्तेमाल
Instagram का इस्तेमाल लगभग हर उम्र के लोग करते हैं। यहां पर उम्र को लोकर किसी तरह की पाबंदी नहीं थी। लेकिन अब से ऐसा नहीं होगा। कंपनी ने कहा है कि अब से नए यूजर्स को उनकी उम्र का प्रमाण देना होगा। किसी भी यूजर की उम्र 13 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। कंपनी ने यह कदम अपनी नीतियों और अमेरिकी कानून का अनुपालन करने का लिए उठाया है। इसके तहत किसी भी यूजर की आयु कम से कम 13 वर्ष होनी अनिवार्य है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Huawei Nova 6 सीरीज इस देश में हुई लॉन्च
Huawei Nova 6 को कंपनी ने चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 5G और 4G दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। खास फीचर्स के तौर पर इसमें ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले और Kirin 990 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि कंपनी ने अन्य देशों में फोन के लॉन्च व उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
₹14,990 के साथ लॉन्च हुई Huawei Watch GT 2
Huawei ने भारतीय बाजार में Watch GT का अपग्रेड वजर्न Watch GT 2 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच दो अलग वेरिएंट में 19 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इसे यूजर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकेंगे। Huawei Watch GT 2 की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है और इसकी खरीददारी पर कई आकर्षक ऑफर्स का भी लाभ उठाया जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Lenovo ने स्मार्ट बल्ब के साथ लॉन्च किए कई डिवाइसेज
स्मार्टफोन्स और कम्प्यूटर मैन्युफैक्चरर कंपनी Lenovo ने भारतीय बाजार में अपने स्मार्ट डिवाइसेज लॉन्च कर दिए हैं। इन स्मार्ट डिवाइसेज में स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट डिस्प्ले और कई और डिवाइसेज लॉन्च किए हैं। इन सभी डिवाइसेज को गूगल असिस्टेंस और अमेजन अलेक्सा के साथ लॉ़न्च किया गया है। Lenovo Smart Display की मदद से घर के 5,000 से ज्यादा स्मार्ट डिवाइसेज को कंट्रोल किया जा सकेगा। इन स्मार्ट डिवाइसेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें।
Nokia Smart TV भारत में 10 दिसंबर से होगा उपलब्ध
Nokia Smart TV भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 10 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Android 9 ओएस पर आधारित इस डिवाइस की कीमत Rs 41,999 है और यूजर्स इसे कई आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। खास फीचर के तौर पर इसमें Google Assistant सपोर्ट के साथ ही Netflix और YouTube सपोर्ट के लिए बटन भी दिए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
Galaxy A51 स्मार्टफोन कई खास फीचर्स के साथ होगा लॉन्च
Samsung Galaxy A51 स्मार्टफोन को लेकर नई लीक्स सामने आई है, इसके अनुसार कंपनी इस फोन को पंच-होल डिस्प्ले के साथ बाजार में उतार सकती है। यह फोन Galaxy A 2020 सीरीज के तहत 12 दिसंबर को Galaxy A71 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Galaxy A51 से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
BSNL ने Rs 777 के ब्रॉडबैंड प्लान को किया रिइंट्रीड्यूस
भारत की सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने Rs 777 वाले ब्रॉडबैंड प्लान को सितंबर में लॉन्च किया था, लेकिन कुछ समय बाद इस प्लान को बंद कर दिया था, लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान ने एक बार फिर से पेश किया है। इस बार प्लान में यूजर्स को पहले की तुलना में अधिक व आकर्षक बेनिफिट्स मिलेंगे। 6 महीने की वैलिडिटी वाले इस ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को 500GB डाटा की सुविधा मिलेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
Redmi K30 के नए फीचर्स हुए लीक
Xiaomi के अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K30 को लेकर एक बार फिर से कुछ लीक्स सामने आए हैं। यह स्मार्टफोन चीनी मार्केट में 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा और लॉन्च से पहले एक बार फिर इस फोन के कुछ फीचर्स लीक्स हुए हैं। इस फोन की बैटरी और डिस्प्ले का खुलासा किया गया है, इसके अनुसार 5G सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी उपलब्ध होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
Flipkart Big Shopping Days का आखिरी दिन
ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर चल रहे Big Shopping Days का आज आखिरी दिन है। इस दौरान कई स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Oppo A9 2020 से लेकर Realme X2 Pro तक कई स्मार्टफोन्स को एक्सचेंज ऑफर समेत कई No Cost EMI जैसे ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Motorola One Hyper स्मार्टफोन ने दी बाजार में दस्तक
Motorola One Hyper स्मार्टफोन को कंपनी ने यूरोप और लेटिन अमेरिका में लॉन्च कर दिया है, जहां इसकी कीमत $400 यानि लगभग 28,600 रुपये है। हालांकि कंपनी ने भारत या अन्य देशों में इसके लॉन्च से जुड़ा कोई खुलासा नहीं किया है। Android 10 ओएस के साथ लॉन्च होने वाला यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन का सबसे खास फीचर इसमें दिया गया पॉप—अप सेल्फी कैमरा है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 675 प्रोसेसर पर काम करता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Realme 5s की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे होगी आयोजित
Realme 5s को कुछ ही समय पहले भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस फोन को खरीदने के लिए फ्लैश सेल का आयोजन किया जाता है। अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज दोपहर 12 बजे से इसकी फ्लैश सेल आयोजित की जाएगी। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
HMD Global आज इस मार्केट में लॉन्च करेगी Nokia 8.2
HMD Global आज Cairo में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस मार्केट में Nokia 8.2 को पेश करेगी। यह Nokia 8.1 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा जिसे दिसंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा Nokia 5.2 और Nokia 2.3. को भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस फोन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
Vivo U20 की सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी आयोजित
Vivo U20 को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन में 5000 एमएएच बैटरी दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 10,990 रुपये है। सेल के दौरान Vivo U20 के साथ कई ऑफर्स उपलब्ध कराए जाएंगे जो फोन को और किफायती बनाने में मदद करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर