HMD Global आज इस मार्केट में लॉन्च करेगी Nokia 8.2, जानें कहां देखें Live Stream
Nokia 8.2 की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक Nokia Mobile YouTube चैनल पर देखी जा सकेगी। भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 10.30 बजे शुरू होगा
नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global आज Cairo में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस मार्केट में Nokia 8.2 को पेश करेगी। यह Nokia 8.1 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा जिसे दिसंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा Nokia 5.2 और Nokia 2.3 को भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस फोन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं।
Nokia लॉन्च इवेंट- जानें कहां देखें Live Stream: यह लॉन्च इवेंट मिस्त्र की राजधानी कायरो में आयोजित किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक Nokia Mobile YouTube चैनल पर देखी जा सकेगी। भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 10.30 बजे शुरू होगा।
जानें कौन-कौन से फोन होंगे लॉन्च: Nokia 8.2 के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इस इवेंट में कंपनी Nokia 5.2 को भी लॉन्च करेगी। यह फोन 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। इस फोन को लेकर जुलाई में कुछ लीक्स सामने आए थे। साथ ही इसकी इमेजेज भी ऑनलाइन देख गई थीं।
Nokia 8.2 के अलावा कंपनी Nokia 2.2 का अपग्रेडेड वेरिएंट Nokia 2.2 भी लॉन्च कर सकती है। इस फोन को हाल ही में डिस्ट्रीब्यूटर डाटाबेस में स्पॉट किया गया था। यह तीन कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है। इनमें से एक चारकोल थीम होगी। Nokia 2.3 की कीमत 97 यूरो यानी करीब 7,700 रुपये होने की उम्मीद है। इसके साथ ही फोन में 6.1 इंच का एचडी डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। फोन को पावर देने के लिए 3920 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन में ड्यूल-सिम वेरिएंट दिया जा सकता है। इसका मॉडल नंबर TA-1206 है। इसे मलेशिया, रूस और अमेरिका में सर्टिफाइ कर दिया गया है।