विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme 5s की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे होगी आयोजित, ₹749 में खरीदने का मौका

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 05 Dec 2019 08:00 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 08:40 AM (IST)

Realme 5s को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 9999 रुपये है। इसके साथ ही कई ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे

Realme 5s की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे होगी आयोजित, ₹749 में खरीदने का मौका
Realme 5s की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे होगी आयोजित, ₹749 में खरीदने का मौका

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme 5s को कुछ ही समय पहले भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस फोन को खरीदने के लिए फ्लैश सेल का आयोजन किया जाता है। अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज दोपहर 12 बजे से इसकी फ्लैश सेल आयोजित की जाएगी। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इसके साथ ही कई ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Realme 5s की कीमत और ऑफर्स: इस फोन के बेस वेरिएंट यानी 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। इसे क्रिस्टल ब्लू, क्रिस्टल पर्पल और क्रिस्टल रेड कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। ऑफर्स की बात करें तो इस बजाज फिन्सर्व के जरिए फोन को No Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही MobiKwik से पेमेंट करने पर 10 फीसद का सुपरकैश भी दिय जाएगा। वहीं, कैशिफाई एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध कराया गया है। इसके जरिए कुछ चुनिंदा मॉडल्स को एक्सचेंज करने पर यूजर्स को 500 रुपये का अतिरिक्त ऑफ भी दिया जाएगा। इसके अलावा जियो यूजर्स को 7,000 रुपये तक के इंस्टैंट बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे।

Flipkart पर चल रहे ऑफर्स की बात करें तो यहां से यूजर्स को 9,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। अगर यूजर पूरी एक्सचेंज वैल्यू लेने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें फोन का बेस वेरिएंट मात्र 749 रुपये में मिल सकता है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का अलटीमेट कैशबैक दिया जाएगा। वहीं, 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही No Cost EMI ऑफर भी उपलब्ध होगा।

Realme 5s के फीचर्स: 6.5 इंच एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी दी गई है। साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम फोन में मौजूद है। फोन में दो स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध हैं। 64 जीबी और 128 जीबी की स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।