Tech News 29th January Highlights: OPPO Find X2, Find X2 Pro हुए स्पॉट
<p>Tech News 29th January Highlights: OPPO के अगले प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X2, Find X2 Pro को हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट NBTC पर लिस्ट किया गया है।</p>
OPPO Find X2, Find X2 Pro हुए स्पॉट, जल्द हो सकते हैं लॉन्च
OPPO के अगले प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X2, X2 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को हाल ही में NBTC वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इनके फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन सीरीज को 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Find X को 2018 में लॉन्च किया गया था, जो कि स्लाइडिंग सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन था। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Realme X2 Pro यूजर्स के लिए नया अपडेट
Realme ने अपने स्मार्टफोन Realme X2 Pro के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद Airtel और Jio यूजर्स को VoWiFi कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा फोन में कई अन्य बदलाव भी नजर आएंगे। कंपनी ने नए अपडेट के साथ जनवरी एंड्राइड सिक्योरिटी पैच भी जारी किया है।
Samsung Galaxy Z Flip दो कलर वेरिएंट में होगा लॉन्च
Samsung के अपकमिंग Galaxy S20 सीरीज और फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip का यूजर्स को काफी इंतजार है। जिनकी लॉन्च डेट और कीमत के जुड़ी जानकारी हाल ही में लीक हुई है। वहीं वहीं Galaxy Z Flip की बात करें तो इस फोल्डेबल फोन का ऑफिशियल रेंडर सामने आया है जिसमें इसके डिजाइन और कलर वेरिएंट की जानकारी दी गई है।
आखिरकार भारत में लॉन्च हुआ Apple HomePod
अमेरिका की टेक कंपनी Apple ने भारतीय मार्केट में चुपचाप अपना HomePod लॉन्च कर दिया है। इसे दो वर्ष पहले यानी 2017 में कंपनी ने लॉन्च किया था। लेकिन भारत में इसकी एंट्री नहीं कराई गई थी। अब कंपनी ने अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट HomePod का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया है। यहां इसकी कीमत भी दी गई है। लेकिन इसकी उपलबध्ता की जानकारी अब भी नहीं दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
मात्र ₹49 रुपये में खरीदें Infinix Hot 8, 12PM फ्लैश सेल होगी आयोजित
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने कुछ समय पहले Hot 8 हैंडसेट लॉन्च किया था। इस फोन को लॉन्च से लेकर अब तक फ्लैश सेल में ही उपलब्ध कराया जा रहा है। आज एक बार फिर से Infinix Hot 8 को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर फ्लैश सेल में खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 4 जीबी रैम, 5000 एमएएच बैटरी से लैस इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Realme C सीरीज की 10.2 मिलियन यूनिट्स की हुई बिक्री
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने पिछले साल भारतीय मार्केट में अपनी एंट्री लेवल हैंडसेट सीरीज Realme C लॉन्च की थी। इसके तहत अब तक Realme C1 और Realme C2 लॉन्च किए जा चुके हैं। इन्हें यूजर्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा है कि अभी तक Realme C सीरीज के 10.2 मिलियन यानि 102 लाख स्मार्टफोन बेचे जा चुके हैं। ऐसे में कंपनी इस सीरीज को बढ़ातो हुए अपना Realme C3 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च कर सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Samsung Galaxy S9 सीरीज के लिए रोल आउट हुआ Android 10 अपडेट
क्षिण कोरियाई कंपनी Samsung अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S9 के लिए लेटेस्ट एंड्रॉइड अपडेट रोल आउट होना शुरू हो गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स Galaxy S9 और Galaxy S9 Plus के लिए इस अपडेट को रोल आउट होना शुरू हो गया है। फिलहाल इस अपडेट को अमेरिकी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। जल्द ही ये अपडेट फेज वाइज ग्लोबली रोल आउट किया जाएगा। Samsung Galaxy S9 सीरीज को एंड्रॉइड 8 यानि Android Oreo के साथ लॉन्च किया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर