यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मात्र ₹49 रुपये में खरीदें Infinix Hot 8, दोपहर 12 बजे से फ्लैश सेल होगी आयोजित
Infinix Hot 8 Flash Sale ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 4 जीबी रैम 5000 एमएएच बैटरी से लैस इस फोन की कीमत 6999 रुपये है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने कुछ समय पहले Hot 8 हैंडसेट लॉन्च किया था। इस फोन को लॉन्च से लेकर अब तक फ्लैश सेल में ही उपलब्ध कराया जा रहा है। आज एक बार फिर से Infinix Hot 8 को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर फ्लैश सेल में खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 4 जीबी रैम, 5000 एमएएच बैटरी से लैस इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है।
Infinix Hot 8 की कीमत और ऑफर्स: इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है। यह इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इसकी MRP 8,999 रुपये है। यानी इस फोन पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी उपलब्ध कराया गया है। इस फोन को क्यूटजल क्यान, कॉसमिक पर्पल, शार्क ग्रे और मिडनाइट ग्रे कलर में पेश किया गया है।
ऑफर्स की बात करें तो Flipkart Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का अलटीमेट कैशबैक दिया जाएगा। वहीं, ICICI बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पर्चेज करने पर 5 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। No Cost EMI समेत अन्य कई ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। फोन पर 6,950 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर ग्राहक पूरी एक्सचेंज वैल्यू लेने में कामयाब हो जाते हैं तो फोन को 49 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Infinix Hot 8 के फीचर्स: 6.52 इंच के डिस्प्ले के साथ फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद हैं। साथ ही फोन में मीडियाटेक हेलियो पी22 प्रोसेसर और 5000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें AI आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लो लाइट का सेंसर है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है।