Tech News 16th June Highlights: Realme X3 का इंतजार होगा खत्म, जल्द होने वाला है भारत में लॉन्च
<p>Tech News 16th June Highlights: Realme X3 के साथ ही कंपनी भारत में Realme X3 SuperZoom को भी लॉन्च कर सकती है और इसे लेकर कंपनी ने टीजर जारी किया है</p> <p></p>
Realme X3 का इंतजार होगा खत्म, जल्द होने वाला है भारत में लॉन्च
Realme X3 सीरीज को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि ये जून के अंत तक बाजार में दस्तक दे सकती है। इस सीरीज के तहत कंपनी Realme X3, X3 Pro, X3 SuperZoom को भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Nokia 5310 का नया वर्जन भारत में हुआ लॉन्च
काफी समय से Nokia 5310 को लेकर खबरें सामने आ रही थीं, वहीं कंपनी ने सभी खबरों को चर्चाओं पर विराम लगाते हुए आखिरकार इस फीचर फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि Nokia 5310 साल 2007 में लॉन्च किए गए Nokia 5310 Xpress Music का नया अवतार है। इसमें यूजर्स को कई खास फीचर्स की सुविधा मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Motorola One Fusion+ ने भारत में दी दस्तक, कीमत कर देगी हैरान
आखिरकार Motorola One Fusion+ भारतीय मार्केट में लॉन्च हो गया है। इसकी कीमत पिछले हफ्ते यूरोप में लॉन्च वेरिएंट की तुलना में बेहद ही कम है। फोन में यूजर्स को क्वाड पिक्सल तकनीक के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले उपलब्ध होगा। साथ ही 5000mAh की बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Realme TV और watch की सेल 12 बजे होगी शुरू
Realme TV और Realme watch आज एक बार फिर से भारतीय मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। यूजर्स इन्हें Realme.com और ई-कॉमर्स साइट Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं। इनकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। बता दें कि पहली सेल में इन डिवाइस के 15,000 से ज्यादा यूनिट्स सोल्ड हुए थे। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Anker ने भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया ट्रूवायरलेस हेडफोन
Anker ने भारतीय बाजार में अपना नया डिवाइस Soundcore life note TWS लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी चार्जिंग केस के साथ 40 घंटे का बैकअप दे सकती है। कॉम्पैक्ट डिजाइन के इस डिवाइस में यूजर्स को दो माइक की सुविधा मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tecno Spark Power 2 भारत में लॉन्च के लिए तैयार
Tecno Spark Power 2 को लेकर कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि पावरफुल बैटरी वाला यह स्मार्टफोन भारत में 17 जून को लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। Flipkart पर इसे लेकर डेडिकेटेड पेज लाइव कर दिया गया है जहां इस स्मार्टफोन की कीमत का भी खुलासा किया गया है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Redmi Note 9 Pro आज 12 बजे सेल के लिए होगा उपलब्ध
Redmi Note 9 Pro भारतीय बाजार में एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी और यूजर्स इसे Mi.com और Amazon India से खरीद सकते हैं। फोन के साथ कई आकर्षक ऑफर्स का भी लाभ उठाया जा सकता है। Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर पर पेश किए गए इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा और 5,020mAh की बैटरी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Motorola One Fusion+ का इंतजार आज होगा खत्म
Motorola One Fusion+ आज भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है और यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव Flipkart पर उपलब्ध होगा। वैसे भारत से पहले कंपनी इसे यूरोपियन मार्केट में लॉन्च कर चुकी है और उम्मीद है कि भारतीय वेरिएंट में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।