Move to Jagran APP

Realme TV और Smart Watch आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए होंगे उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

Realme स्मार्ट TV और स्मार्ट watch दोनों ही डिवाइस आज सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे बता दें कि पहली सेल में Realme TV के 15000 यूनिट्स सोल्ड हुए थे

By Renu YadavEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 11:26 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 11:26 AM (IST)
Realme TV और Smart Watch आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए होंगे उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स
Realme TV और Smart Watch आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए होंगे उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारतीय बाजार में अपनी एक महत्वपूर्ण जगह बना ली है और अब कंपनी केवल स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि स्मार्ट टीवी और वियरेबल सेगमेंट में भी कदम रख चुकी है। कंपनी ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में Realme TV और watch को लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही डिवाइस फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध हैं। यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय भी हो रहे हैं और लोकप्रियता का अंदाजा Realme TV की पहली सेल से लगाया जा सकता है। कंपनी ने घोषणा की भी कि पहली सेल में Realme TV के 15,000 यूनिट्स सोल्ड हुए थे। आज एक बार फिर से कंपनी Realme TV और Realme watch को सेल के लिए उपलब्ध करा है। 

loksabha election banner

Realme TV और Realme watch की कीमत और उपलब्धता

Realme TV और Realme watch को यूजर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com और ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं। इनकी सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Realme TV भारत में 32 इंच और 43 इंच मॉडल में उपलब्ध है। 32 इंच मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और 43 इंच मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं Realme watch की कीमत 3,999 रुपये है।  

Realme TV के फीचर्स

Realme TV के 32 इंच मॉडल में एचडी रेडी डिस्प्ले और 43 इंच मॉडल में फुल एचडी पैनल दिया गया है। दोनों ही मॉडल्स Chrome Boost Picture Engine को सपोर्ट करते हैं और इसे 64-bit quad-core MediaTek प्रोसेसर पर पेश किया गया है। यह टीवी एंड्राइड सर्टिफाइड हैं और इसमें Google Assistant के साथ ही इन—बिल्ट Chromecast दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। वहीं इसमें Dolby Audio के साथ 24W क्वाड स्टीरियो स्पीकर सेटअप मिलेगा। इसके अलावा टीवी में Netflix, YouTube और Amazon Prime Video के लिए डेडिकेटेड बटन दिए गए हैं। 

Realme Watch के फीचर्स

Realme watch में यूजर्स को कई तरह के स्पोर्ट्स मोड्स और हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम की सुविधा उपलब्ध होगा। इसमें 320 x 320 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 1.4 इंच का कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इस डिवाइस का वजन मात्र 31 ग्राम है और इसमें 12 अलग-अलग डायल फेस मौजूद हैं। इसमें 160mAh की बैटरी दी गई है जो कि 9 दिनों का बैकअप प्रदान कर सकती है। वहीं यह IP68 सर्टिफाइड है जो इसे वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ बनाता है। 

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.