यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Wi-Fi से चार्ज होगा स्मार्टफोन और लैपटॉप, चार्जर और बैटरी की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा तरीका ढूंढ निकाला है जिसके तहत अगर आपका फोन वाई-फाई से कनेक्टेेड है, तो वह अपने आप चार्ज हो जाएगा

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। देखते ही देखते स्मार्टफोन की दुनिया बिल्कुल बदल गई है। टॉर्च वाले छोटे से फीचर फोन से लेकर नई तकनीक से लैस स्मार्टफोन तक इस सेक्टर में कई बदलाव किए गए हैं। एक स्मार्टफोन यूजर की सबसे बड़ी जरुरत बैटरी होती है। फोन में चाहें कितनी भी ज्यादा बैटरी दे दी जाए लेकिन फोन की बैटरी काफी जल्दी ड्रेन हो जाती है। इसका एक बड़ा कारण वाई-फाई का इस्तेमाल भी होता है। लेकिन अगर ऐसा हो कि वाई-फाई का इस्तेमाल करने के साथ इसी के जरिए आपका फोन भी चार्ज हो जाए तो। आपको बता दें कि वैज्ञानिकों ने एक ऐसा तरीका ढूंढ निकाला है जिसके तहत अगर आपका फोन वाई-फाई से कनेक्टेेड है, तो वह अपने आप चार्ज हो जाएगा।
जानें रेक्टीरना के बारे में:
MIT के रिसर्चर्स ने एक ऐसा पदार्थ बनाया है जो इलेक्ट्रॉ निक उपकरणों को वाई-फाई सिग्नोल की मदद से चार्ज करने में सक्षम है। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर यह तकनीक आने वाले समय में पेश की जाती है तो स्मार्टफोन्स को बैटरी की जरूरत नहीं होगी। रिसर्चर्स ने एक रेडियो एंटीना विकसित किया है। इस एंटीना को सेमीकंडटर पदार्थ से बनाया गया है। इसे रेक्टीना कहा जाता है। यह एंटीना वाई-फाई सिग्नल को कैच कर उसे वायरलेस एनर्जी में बदलने का काम करता है। इस तकनीक से केवल स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि लैपटॉप भी चार्ज किए जा सकेंगे।
रिसर्च से सह-लेखक टोम पलासियोस ने कहा कि आने वाले समय में वाई-फाई की मदद से आस-पस के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को चार्ज किया जा सकेगा। जो भी उपकरण वाई-फाई से कनेक्ट होगा उसे चार्ज किया जा सकेगा। इस तकनीक के तहत वाई-फाई के सिग्नल को इलेक्ट्रिसिटी में कनवर्ट किया गया है।
जानें रेक्टीना कैसे करता है काम?
रिसर्चर ने एक टू-डायमेंशनल डिवाइस तैयार की है जो कुछ एटम्सग मोटी है। यह किसी भी रेडियो एंटीना वाले डिवाइस से कनेक्ट होकर स्मावर्टफोन, लैपटॉप आदि जैसी डिवाइसेज के साथ जुड़ जाती है। जैसे ही AC सिग्नाल इस सेमीकंडटर के जरिए आगे बढ़ता तो यह DC वॉल्टेाज में बदल जाता है। यह इलेक्ट्रॉ निक सर्किट्स को ऊर्जा देता है।