Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एंड्रायड के नये फीचर से बेहतर होंगी सेवाएं

    By Sanjay PokhriyalEdited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2022 06:07 PM (IST)

    गूगल ने नियरबाइ शेयर में नया सेल्फ शेयर विकल्प जोड़ा है। एंड्रायड फोन या टेबलेट में इस विकल्प को चुनने के बाद डिवाइसेज के बीच फाइलों का आटोमैटिक ट्रांसफर हो सकेगा। यहां तक कि अगर डिस्प्ले आफ है तो भी फाइलें ट्रांसफर हो सकती हैं।

    Hero Image
    एंड्रायड के नये फीचर से बेहतर होंगी सेवाएं

    ब्रह्मानंद मिश्र। यूजर्स की सुविधा के लिए गूगल की तरफ से समय-समय पर नये फीचर जोड़े जाते हैं। इसी सिलसिले में एंड्रायड डिवाइसेज में कुछ विशेष बदलाव किए जा रहे हैं। एपल की वायरलेस शेयरिंग सर्विस 'एयरड्राप' की तरह काम करने वाले 'नियरबाइ शेयर' आप्शन को अपग्रेड किया गया है। इससे यूजर्स फोन, टेबलेट और क्रोमबुक के बीच आसानी से फाइलों को ट्रांसफर कर सकेंगे। साथ ही, साउंड अलर्ट, गूगल टीवी के आडियो और गूगल मीट पर लाइव शेयरिंग जैसे आप्शन को भी अपग्रेड किया गया है। इससे एंड्रायड यूजर्स के काम करने का तरीका बदलेगा। साथ ही कम्युनिकेशन तथा असेसबिलिटी भी आसान होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'नियरबाइ शेयर' होगा सुविधाजनक : गूगल ने 'नियरबाइ शेयर' में नया सेल्फ शेयर विकल्प जोड़ा है। एंड्रायड फोन या टेबलेट में इस विकल्प को चुनने के बाद डिवाइसेज के बीच फाइलों का आटोमैटिक ट्रांसफर हो सकेगा। यहां तक कि अगर डिस्प्ले आफ है, तो भी फाइलें ट्रांसफर हो सकती हैं। हालांकि, ट्रांसफर की प्रक्रिया एंड्रायड से एंड्रायड डिवाइसेस के बीच ही होगी। 'सेल्फ शेयर' में सिंगल टैप से ही ट्रांसफर होगा यानी फाइलों का ट्रांसफर शुरू करने और पूरा होने के बाद मैनुअली कन्फर्म करने की जरूरत नहीं होगी।

    गूगल सेवाओं में सुधार : गूगल सर्विसेज को बेहतर बनाने के लिए अनेक तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। गूगल डिस्क और कीप को बड़ी स्क्रीन वाले उपकरणों से जोड़ने के लिए पुन: डिजाइन किया गया है। गूगल ड्राइव विजेट में तीन नये होम स्क्रीन बटन जोड़े जा रहे हैं, ताकि यूजर गूगल डाक्स, गूगल स्लाइड और गूगल शीट्स तक आसानी से पहुंच सकें। वहीं कीप विजेट में आकार और फान्ट साइज को बढ़ाया जा रहा है, जिससे कमजोर दृष्टि वालों को नोट लेने में सुविधा होगी। एंड्रायड के साउंड नोटिफिकेशन को भी अपग्रेड किया गया है। यह डिवाइस की असेसबिलिटी सेटिंग में होता है, जिससे बारे में लोग कम जानते हैं। जिन लोगों को सुनने में कठिनाई होती है, उनके लिए यह फीचर मददगार है। इसे टर्न-आन करने के बाद एंड्रायड डिवाइस फायर अलार्म या दरवाजे पर दस्तक जैसी अनेक तरह की आवाजों की रिकार्ड करता है। उसी तरह की आवाज दोबारा सुनाई देने पर डिवाइस यूजर को नोटिफिकेशन भेजता है।

    गूगल मीट पर लाइव शेयरिंग : गूगल मीट में कुछ जरूरी और सुविधाजनक बदलाव किए गए हैं। एंड्रायड फोन और टैबलेट के लिए लाइव स्ट्रीमिंग समेत कई अन्य फीचर जोड़े जा रहे हैं। इसमें यूजर्स 100 लोगों के साथ किसी वीडियो को देख सकेंगे। बड़ी संख्या में ग्रुप काल के दौरान किसी व्यक्ति विशेष पर फोकस करने से संबंधित फीचर जुड़ा है। इससे आनलाइन मीटिंग के दौरान व्यक्ति विशेष को सुनने में आसानी होगी।