Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Server Down: गूगल का सर्वर डाउन होने से परेशान रहे यूजर्स, ट्विटर पर शेयर किए Error वाले स्क्रीनशॉट

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Tue, 09 Aug 2022 08:14 AM (IST)

    Google Server Down सर्च इंजन Google का सर्वर डाउन हो गया है। लाखों यूजर्स गूगल के सर्वर डाउन होने से प्रभावित रहे। कई यूजर्स ट्विटर पर इसकी शिकायत कर रहे हैं। कई लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

    Hero Image
    Google Server Down: गूगल का सर्वर डाउन

    Google Server Down: दुनिया का नंबर वन सर्च इंजन गूगल का सर्वर डाउन हो गया। मंगलवार सुबह गूगल का सर्वर डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान रहे। यूजर्स को Error का मैसेज दिखाई दे रहा था। दुनियाभर में गूगल के सर्वर डाउन होने की शिकायत मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Downdetector.com वेबसाइट ने इसकी जानकारी दी है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, कई लोगों ने गूगल के सर्वर डाउन होने की शिकायत की है। लाखों यूजर्स घंटों तक परेशान रहे। यूजर्स ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सर्वर डाउन होने की शिकायत की है। कई यूजर्स ने Error मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। 

    फिर शुरू हुई गूगल की सर्विस

    शिकायत मिलने के बाद कंपनी की तरफ से फौरन कदम उठाया गया। कुछ ही मिनट बाद गूगल की सर्विस फिर से शुरू हो गई है। गूगल का सर्वर डाउन क्यों हुआ इसकी वजह पता नहीं चल सकी है। गूगल की तरफ से भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

    ट्विटर पर यूजर्स ने शेयर किए स्क्रीनशॉट

    ये भी पढ़ें:

    5G नेटवर्क पर देश की जनता क्या कहती है? जानिए इस रिपोर्ट से