Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा One UI 7 अपडेट, देखें पूरी लिस्ट और कैसे करें इंस्टॉल?

    सैमसंग ने आखिरकार One UI 7 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट सबसे पहले Galaxy S24 सीरीज और Galaxy Z Fold 6/Flip 6 के लिए जारी किया गया था। अब कंपनी धीरे-धीरे पुराने गैलेक्सी फोन और टैबलेट के लिए भी इसे रोल आउट कर रही है। Galaxy S Z और Tab सीरीज के कई डिवाइस को यह अपडेट मिल चुका है।

    By Subhash Gariya Edited By: Subhash Gariya Updated: Mon, 19 May 2025 07:00 PM (IST)
    Hero Image
    सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा लेटेस्ट अपडेट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद सैमसंग ने आखिरकार अप्रैल में One UI 7 अपडेट का रोलआउट शुरू किया था। सबसे पहले कंपनी ने अपने फ्लैगशिप Galaxy S24 सीरीज, Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के लिए इसे रिलीज किया था। अब कंपनी धीरे-धीरे पुराने मॉडल के गैलेक्सी फोन और टैबलेट के लिए नए सॉफ्टवेयर अपेडट को रोल आउट कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैमसंग ने अब तक Android 15 पर आधारित One UI 7 अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का अपडेट कई स्मार्टफोन के लिए रिलीज कर दिया है। अब भी कई स्मार्टफोन मॉडल हैं, जो इस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। खास तौर पर मिड रेंज और बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन। अगर आप भी अपने सैमसंग फोन के लिए लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं तो हम आपके साथ इसे शेयर किए जाने की लिस्ट शेयर कर रहे हैं।

    इन स्मार्टफोन को मिल चुका है अपडेट

    Galaxy S सीरीज

    • Galaxy S24/S24+/S24 Ultra
    • Galaxy S24 FE
    • Galaxy S23/S23+/S23 Ultra
    • Galaxy S23 FE
    • Galaxy S22/S22+/S22 Ultra
    • Galaxy S21/S21+/S21 Ultra
    • Galaxy S21 FE

    Galaxy Z सीरीज

    • Galaxy Z Fold SE
    • Galaxy Z Fold 6/Flip 6
    • Galaxy Z Fold 5/Flip 5
    • Galaxy Z Fold 4/Flip 4
    • Galaxy Z Fold 3/Flip 3

    Galaxy Tab सीरीज

    • Galaxy Tab S10+
    • Galaxy Tab S10 Ultra
    • Galaxy S9
    • Galaxy Tab S9+
    • Galaxy Tab S9 Ultra
    • Galaxy Tab S8
    • Galaxy Tab S8+
    • Galaxy Tab S8 Ultra

    कैसे करें One UI 7 अपडेट

    अगर आपके पास ऊपर इनमें से कोई भी गैलेक्सी डिवाइस है, तो आपका फोन लेटेस्ट OneUI 7 के स्टेबल अपडेट के लिए तैयार है। इसके लिए आपको सेटिंग मेन्यू मे जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट में जाना है। यहां से आप अपने फोन को अपडेट कर सकते हैं।

    मई-जून में सैमसंग के इन फोन्स को मिलेगा One UI 7 अपडेट

    • Galaxy Tab S9 FE, S9 FE+ (5G वेरिएंट सहित)
    • गैलेक्सी A16 5G, A35 5G, A 55 5G, A34 5G, A54 5G, A25 5G, A05S, A15 5G, A73 5G, A14, A14 5G, A33 5G, A53 5G, A06
    • गैलेक्सी M16 5G, M35 5G, M55 5G, M55S 5G, M15 5G, M05, M34 5G, M14, M14 5G, M33 5G, M53 5G
    • गैलेक्सी F16 5G, F15 5G, F55 5G, F05, F34 5G, F54 5G, F14, F14 5G
    • Galaxy Tab A9+, टैब ए9+ 5G

    यह भी पढ़ें: 10 घंटे गेमिंग, 18 घंटे सोशल मीडिया और सिर्फ 25 मिनट में चार्ज! ये है iQOO का नया सुपरफोन