यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
One UI 7 Beta अपडेट का रिलीज नजदीक, नए फीचर्स के साथ बदलेगा सैमसंग यूजर्स का अंदाज
सैमसंग अगले साल Galaxy S25 सीरीज को पेश करेगा। हर बार की तरह साल की शुरुआत में इसे पेश किए ...और पढ़ें

HighLights
- 7 नवंबर को रिलीज होगा वन यूआई 7 बीटा
- कैमरा और गैलरी ऐप को मिलेंगे नए फीचर्स
- अगले साल स्टेबल वर्जन के रिलीज की उम्मीद
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग यूजर्स One UI 7 बीटा अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने फिलहाल अपडेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन रोलआउट होने से पहले अपडेट के रिलीज और फीचर्स की जानकारी मिल चुकी है। एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड सैमसंग वन यूआई 7 बीटा के पहले वर्जन के जुलाई 2024 में आधिकारिक तौर पर रिलीज होने की उम्मीद थी, लेकिन अपडेट को रिलीज नहीं किया गया।
अब नवंबर आ चुका है और अब भी कंपनी ने इसको लेकर कोई डिटेल साझा नहीं है। हालांकि एक टिपिस्टर ने रिलीज डेट समेत सैमसंग वन यूआई 7 बीटा के बारे में कई तरह जानकारी बता दी है।
सैमसंग वन यूआई 7 बीटा: रिलीज डेट
एक टिपिस्टर ने सैमसंग वन यूआई 7 बीटा अपडेट के बारे में कहा है कि इसे अगले सप्ताह 17 नवंबर को रोलआउट किया जा सकता है। शुरुआत में कंपनी अपडेट को दक्षिण कोरिया और अमेरिकी यूजर्स के लिए लेकर आएगी। नए सॉफ्टवेयर अपडेट को कंपनी कई नए फीचर्स के साथ लेकर आ रही है।
दिसंबर 2024 तक अपडेट को चीन, यूके, जर्मनी और पोलैंड के साथ-साथ भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। यह One UI 7 का स्टेबल वर्जन नहीं होगा क्योंकि सैमसंग ने 2025 में सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज के साथ स्टेबल वर्जन को लॉन्च करने की ओर इशारा किया है।

नए फीचर्स के साथ होगा रोलआउट
नए अपडेट में सैमसंग कई नए फीचर्स की पेशकश करेगा। इन फीचर्स में मीडिया कंट्रोल, डार्क मोड और वॉल्यूम कंट्रोल स्लाइडर समेत कंट्रोल सेंटर विजेट की सुविधा है। इसके अलावा One UI 7 में यूजर इंटरफेस कॉन्पोनेंट्स जैसे कि स्टेटस बार बैटरी इंडिकेटर और चार्जिंग नोटिफिकेशन नए तरीके से डिजाइन किया गया है। कैमरा और गैलरी ऐप के लिए भी कंपनी कई नए फीचर्स लेकर आ रही है।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि गैलरी जैसे स्टॉक एप्लिकेशन के लिए नए आइकन मिल सकते हैं। नोटिफिकेशन ट्रे को कंट्रोल सेंटर से अलग कर दिया गया है। वन यूआई 7 बीटा में कैमरा ऐप के भीतर जूम लेवल के लिए सीधे टॉगल, डिफॉल्ट रूप से एक छोटा क्विक शॉर्टकट ट्रे मिलेगा। साथ ही कुछ और भी चीजें अपडेट में शामिल होंगी।
नए फीचर्स की लिस्ट

- अपडेटेड आइकन
- नया कैमरा यूआई
- राउंडेड यूआई एलीमेंट्स
- सैमसंग डायनामिक आईलैंड
- स्मूथ एनिमेशन
- टास्क कंटीन्यूटी
- टू-पेज-नोटिफिकेशन पैनल
यह भी पढ़ें- Vivo लाया सस्ता स्मार्टफोन, 50MP प्राइमरी कैमरा और 5000 mAh की बैटरी जैसी खूबियां
