Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung का ये नया टैबलेट, साथ मिलेगा S Pen

    Samsung ने अपना नया टैबलेट Galaxy Tab S10 Lite लॉन्च कर दिया है। ये Exynos 1380 चिपसेट से लैस है और इसके साथ S Pen बॉक्स में मिलता है। टैबलेट में 10.9-इंच डिस्प्ले 8GB तक RAM 256GB तक स्टोरेज और 8000mAh बैटरी दी गई है। ये 5G Wi-Fi 6 और कई AI फीचर्स सपोर्ट करता है। टैब 5 सितंबर से उपलब्ध होगा।

    By Saket Singh Baghel Edited By: Saket Singh Baghel Updated: Tue, 26 Aug 2025 09:00 AM (IST)
    Hero Image
    Samsung Galaxy Tab S10 Lite को लॉन्च किया गया है।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy Tab S10 Lite को सोमवार को आधिकारिक रूप से पेश किया गया है, जिसमें कंपनी का इन-हाउस Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। नया Android टैबलेट तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में आता है और इसके साथ बॉक्स में S Pen भी मिलता है। Samsung Galaxy Tab S10 Lite में 10.9-इंच का डिस्प्ले है, जिसमें 600 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। ये टैबलेट 8GB तक RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8,000mAh की बैटरी दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy Tab S10 Lite की उपलब्धता

    Samsung Galaxy Tab S10 Lite की कीमत कंपनी ने अभी बताई नहीं है। ये 5 सितंबर से कोरलरेड, ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इसे 6GB + 128GB और 8GB + 256GB RAM स्टोरेज ऑप्शन्स में बेचा जाएगा। फिलहाल ये साफ नहीं है कि टैबलेट भारत में कब उपलब्ध होगा।

    Samsung Galaxy Tab S10 Lite के स्पेसिफिकेशन्स

    Samsung Galaxy Tab S10 Lite Android 15 पर चलता है और इसमें 10.9-इंच WUXGA+ (1,320×2,112 पिक्सल) TFT डिस्प्ले है, जो 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस देता है। डिस्प्ले Samsung की Vision Booster टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इसके अंदर Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB तक RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज को MicroSD कार्ड स्लॉट के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    फोटोग्राफी की बात करें तो Samsung Galaxy Tab S10 Lite में 8-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा यूनिट है। सेल्फी और वीडियो चैट्स के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। टैबलेट में कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के तौर पर 5G, Bluetooth 5.3 और Wi-Fi 6 सपोर्ट मिलता है।

    Samsung Galaxy Tab S10 Lite में बॉक्स के अंदर S Pen भी मिलता है, जो Samsung Notes और Circle to Search जैसे टूल्स को सपोर्ट करता है। Samsung Notes अब स्मार्ट फंक्शन्स के साथ आता है, जैसे हैंडराइटिंग हेल्प, जिससे हैंडरिटन नोट्स को ऑर्गनाइज किया जा सकता है और सॉल्व मैथ, जिससे मैथ्स इक्वेशन्स सॉल्व की जा सकती हैं। ये टैबलेट बुक कवर कीबोर्ड (अलग से मिलेगा) को भी सपोर्ट करता है, जिसमें Galaxy AI Key दी गई है। Samsung Galaxy Tab S10 Lite में 8,000mAh की बैटरी है। इसका साइज 165.8×254.3×6.6mm है और वजन 524g है।

    Galaxy Tab S10 Lite, थर्ड-पार्टी क्रिएटिव और प्रोडक्टिविटी ऐप्स की एक बड़ी रेंज को सपोर्ट करता है, जिसमें Goodnotes, Clip Studio Paint, LumaFusion, Notion, Noteshelf, ArcSite, Sketchbook और Picsart शामिल हैं।

    Samsung इस टैबलेट के साथ Goodnotes का एक साल फ्री फुल वर्जन , Clip Studio Paint का छह महीने का फ्री ट्रायल(पहली सब्सक्रिप्शन पर 20 प्रतिशत छूट के साथ) भी दे रहा है। इसके अलावा LumaFusion पर 66 प्रतिशत डिस्काउंट और एक महीने का फ्री Creator Pass सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: Realme ने जारी किया नए फोन का टीजर, मिलेगी 15000mAh की मेगा बैटरी; 50 घंटे तक देख सकेंगे वीडियो