Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy S23 FE का खत्म होने जा रहा इंतजार, लॉन्चिंग डेट को लेकर सामने आया नया अपडेट

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 02:30 PM (IST)

    Samsung Galaxy S23 FE Launch क्या आप भी Samsung Galaxy S23 FE के हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। जाहिर है मार्केट में पिछले कुछ समय से Samsung Galaxy S23 FE की लॉन्चिंग की खबरें है। इतना ही नहीं फोन को हाल ही में भारतीय ग्राहकों के लिए टीज भी किया गया था। इसी कड़ी में फोन को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है।

    Hero Image
    Samsung Galaxy S23 FE का खत्म होने जा रहा इंतजार, लॉन्चिंग डेट को लेकर सामने आया नया अपडेट

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। क्या आप भी Samsung Galaxy S23 FE के हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। जाहिर है मार्केट में पिछले कुछ समय से Samsung Galaxy S23 FE की लॉन्चिंग की खबरें है। इतना ही नहीं, फोन को हाल ही में भारतीय ग्राहकों के लिए टीज भी किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी कड़ी में फोन को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल, सैमसंग की अर्जेंटीना वेबसाइट पर FE लाइअप को पेश किया गया है। इसी के साथ फोन की लॉन्चिंग को लेकर हिंट मिली है।

    कब लॉन्च हो रहा Samsung Galaxy S23 FE

    Samsung Galaxy S23 FE की लॉन्चिंग को लेकर मिल रही जानकारियों के मुताबिक फोन की एंट्री अक्टूबर के शुरुआती हफ्ते में हो सकती है। सैमसंग की अर्जेंटीना वेबसाइट पर सारे FE प्रोडक्ट्स को देखा गया है।

    इसमें Samsung Galaxy S23 FE, Galaxy Buds FE और Galaxy Tab S9 FE शामिल हैं। इन सभी प्रोडक्ट्स को लेकर 4 अक्टूबर के साथ डिस्प्ले किया गया है।

    क्या सैमसंग और गूगल एक ही दिन लॉन्च करेंगे फोन

    ऐसे में माना जा रहा है कि सैमसंग नए प्रोडक्ट्स को 4 अक्टूबर को लॉन्च कर सकता है। हालांकि, अगर ऐसा किया जाता है तो यह गूगल पिक्सल 8 सीरीज (Google Pixel 8 series) की लॉन्चिंग से जुड़ा दिन भी होगा।

    मालूम हो कि Google Pixel 8 series की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने पहले से आधिकारिक जानकारियां दे दी हैं। हालांकि, सैमसंग की ओर से प्रोडक्ट लॉन्चिंग को लेकर अभी किसी तरह की आधिकारिक जानकारियां नहीं दी गई हैं।

    भारत में कितनी होगी नए फोन की कीमत

    दरअसल, फोन को Google Play Console पर स्पॉट किया गया है। इसके बाद से यह माना जा रहा है कि फोन Snapdragon और Exynos चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। फोन की कीमत को लेकर मानें तो Samsung Galaxy S23 FE को 128GB बेस स्टोरेज मॉडल के साथ 54,999 रुपये में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

    comedy show banner
    comedy show banner