Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy S23 FE 5G फोन हुआ ऑफिशियली टीज, 50MP कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ जल्द करेगा एंट्री

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 09:30 PM (IST)

    Samsung Galaxy S23 FE 5G Features गैलेक्सी S23 FE 5G इस महीने के आखिरी में लॉन्च हो सकता है। डिवाइस के लिए सपोर्ट पेज सैमसंग की भारत वेबसाइट पर पहले से ही लाइव है। फैन एडिशन फोन के प्रीमियम गैलेक्सी एस23 सीरीज जैसी डिजाइन होने की उम्मीद है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच डायनामिक AMOLED स्क्रीन मिलने की संभावना है।

    Hero Image
    गैलेक्सी S23 FE 5G इस महीने के आखिरी में लॉन्च हो सकता है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। सैमसंग जल्द ही भारत में एक नया फैन एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने देश में नए सैमसंग गैलेक्सी S23 FE 5G लॉन्च के बारे में संकेत देने के लिए एक टीजर शेयर किया है। ये स्मार्टफोन अमेजन से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्टफोन Exynos 2200 SoC प्रोसेसर से लैस होगा। स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC गैलेक्सी S23 FE 5G के यूएस वेरिएंट को पावर दे सकता है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट के जरिए नए सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई 5जी को टीज किया है। आइए आपको इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और खूबियों के बारे में डिटेल से बताते हैं।

    Samsung Galaxy S23 FE 5G की खूबियां

    गैलेक्सी S23 FE 5G इस महीने के आखिरी में लॉन्च हो सकता है। डिवाइस के लिए सपोर्ट पेज सैमसंग की भारत वेबसाइट पर पहले से ही लाइव है। फैन एडिशन फोन के प्रीमियम गैलेक्सी एस23 सीरीज जैसी डिजाइन होने की उम्मीद है।

    पिछले रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी S23 FE 5G एंड्रॉइड 13 पर चलेगा और इसे चार साल का ओएस अपडेट और पांच साल का सिक्योरिटी पैच मिलने की उम्मीद है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच डायनामिक AMOLED स्क्रीन मिलने की संभावना है।

    Samsung Galaxy S23 FE 5G के फीचर्स

    स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा हो सकता है।

    फोन में 4,500mAh की बैटरी है और यह 25W पर वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गैलेक्सी S23 FE के 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत भारत में क्रमशः 54,999 रुपये और 59,999 रुपये होगी।

    comedy show banner
    comedy show banner