विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 पर प्री-ऑर्डर पर मिल रहा 31000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें कैसे उठाएं फायदा

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 03 Aug 2018 05:34 PM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 11:35 AM (IST)

Galaxy Note 9 को 9 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले ही इस फोन को पर डिस्काउंट ऑफर किया गया है

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 पर प्री-ऑर्डर पर मिल रहा 31000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें कैसे उठाएं फायदा
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 पर प्री-ऑर्डर पर मिल रहा 31000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 9 को 9 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले ही इस फोन को पर डिस्काउंट ऑफर किया गया है। अगर ग्राहक सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट या एप से प्री-ऑर्डर करते हैं तो उन्हें 450 डॉलर यानी करीब 31,000 रुपये तक का डिस्काउंट जाएगा। जानें इस ऑफर की डिटेल्स:

Galaxy Note 9 की ऑफर डिटेल्स:

यह एक एक्सचेंज ऑफर है। इस ऑफर के तहत अगर यूजर्स इस फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए प्री-ऑर्डर करना होगा। ग्राहकों को अपना पुरानी फोन एक्सचेंज कर यह डिस्काउंट मिल सकात है। यह एक्सचेंज केवल गूगल, एलजी, एप्पल या सैमसंग डिवाइसेज के साथ वैध होगा। सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिखा गया है कि इसके लिए पुरानी डिवाइस योग्य होनी अनिवार्य है। पुराने फोन के मॉडल के आधार पर ही डिस्काउंट दिया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, फोन की डिलीवरी 24 अगस्त तक कर दी जाएगी।

Samsung Galaxy Note 9: संभावित फीचर्स

लीक हुई जानकारी के मुताबिक इसमें 6.38 का डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो कि सैमसंग के पिछले Galaxy Note 8 के 6.32 इंच के मुकाबले बड़ा होगा। इसके साथ ही इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। फोन को ब्लू, ब्लैक, ग्रे, ब्राउन और लियाक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी ने पिछले साल 23 अगस्त को Galaxy Note 8 लॉन्च किया था जो 15 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध हुई थी।

इसके अलावा वीवो Freedom Carnival का आगाज करने जा रही है। यह सेल कंपनी के ई-कॉमर्स स्टोर shop.vivo.com/in पर 7 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान फ्लैश सेल्स का लाभ भी उठाया जा सकेगा। फ्लैश सेल में किसी भी डिवाइस की लिमिटेड यूनिट्स ही उपलब्ध कराई जाएंगी। जानें वीवो Freedom Carnival में स्मार्टफोन्स पर क्या ऑफर दिए जाएंगे।

इस खबर की ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://www.jagran.com/technology/tech-news-vivo-freedom-carnival-offers-on-vivo-nex-vivo-v9-vivo-x21-read-details-18274350.html

यह भी पढ़ें:

BSNL ने लॉन्च किया 27 रुपये का प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डाटा का लाभ

Oppo A3s का नया वेरिएंट लॉन्च, आइफोन X की तरह दिखने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

BSNL को टक्कर देने यह कंपनी दे रही 98 रुपये में 39.2 जीबी डाटा, पढ़ें प्लान डिटेल्स 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।