विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSNL मात्र 27 रुपये में दे रहा है अनलिमिटेड कॉल्स और डाटा, Jio के सभी प्लान्स हुए फेल

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 03 Aug 2018 11:46 AM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 03:25 PM (IST)

BSNL ने रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन के प्लान्स के मुकाबले में 27 रुपये वाला प्लान उतारा है

BSNL मात्र 27 रुपये में दे रहा है अनलिमिटेड कॉल्स और डाटा, Jio के सभी प्लान्स हुए फेल
BSNL मात्र 27 रुपये में दे रहा है अनलिमिटेड कॉल्स और डाटा, Jio के सभी प्लान्स हुए फेल

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 27 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसमें यूजर्स को कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। बीएसएनएल का यह प्लान भारती एयरटेल, आइडिया, जियो और वोडाफोन को कड़ी टक्कर देगी। इस प्लान को यूजर्स 6 अगस्त से ले सकते हैं। देशभर में बीएसएनएल के 5 करोड़ यूजर्स हैं जिनको इस प्लान से लाभ मिलेगा। आइए, जानते हैं बीएसएनएल के इस प्लान के बारे में

बीएसएनएल 27 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को 1 जीबी डाटा का लाभ भी मिलेगा। आपको बता दें कि यह एक टैरिफ वाउचर है, जिसका इस्तेमाल यूजर्स पहले से ही चल रहे प्लान के साथ कर सकते हैं। इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है। कंपनी ने इस प्लान का नाम वीकली प्लान रखा है।

रिलायंस जियो का वीकली (साप्ताहिक) प्लान

रिलायंस जियो के साप्ताहिक प्लान की बात करें तो इसमे यूजर्स को 1.05 जीबी डाटा का लाभ दिया जाता है। इस प्लान में डाटा इस्तेमाल करने की दैनिक सीमा तय है, यानी यूजर्स एक दिन में केवल 150 एमबी डाटा का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन इस्तेमाल के लिए 70 एसएमएस का भी लाभ मिलता है, जिसे यूजर्स नेशनल या लोकल एसएमएस के लिए कर सकते हैं।

एयरटेल का 47 रुपये वाला प्लान

भारती एयरटेल ने हाल ही में 47 रुपये वाला एक प्लान बाजार में उतारा है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वेलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को 125 मिनट वॉयस कॉलिंग के साथ ही 500 एमबी डाटा का लाभ मिलता है, जिसका इस्तेमाल यूजर्स वेलिडिटी समाप्त होने तक कर सकते हैं। इसके साथ ही 50 एसएमएस का भी लाभ मिलता है।

वोडाफोन 47 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन के इस प्लान में भी एयरटेल की तरह ही 28 दिनों की वेलिडिटी मिलती है। साथ ही यूजर्स को 125 मिनट की वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। डाटा की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 500 एमबी डाटा दिया जाता है। साथ ही 50 एसएमएस की भी लॉभ मिलता है। इस प्लान में भी यूजर्स अपने डाटा का लाभ वेलिडिटी समाप्त होने तक ले सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।