Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Safer Internet Day 2025: डिजिटल वर्ल्ड को सिक्योर बना रहा गूगल, रोकी 13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी

    Updated: Tue, 11 Feb 2025 06:28 PM (IST)

    Safer Internet Day 2025 ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर खतरों से बचाव के लिए सिक्योर डिजिटल इकोसिस्टम की जरूरत है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए खतरे लगातार डेवलप हो रहे हैं। इनसे यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए गूगल अपनी सिक्योरिटी पॉलिसी को सख्त करने के साथ साथ नई टेक्नोलॉजी और उन्हें जागरूक करने के लिए कई कैंपेन भी चला रहा है।

    Hero Image
    गूगल ने रोकी 13000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट को अगर इकोसिस्टम कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। किसी इकोसिस्टम की तरह इसमें दुनियाभर के अरबों यूजर्स एक दूसरे से कनेक्ट हैं और उन्हें इन्फॉर्मेशन, एंटरटेनमेंट और जरूरी सर्विस पहुंचाता है। डिजिटल वर्ल्ड में यूजर्स की सेफ्टी को लेकर गूगल हमेशा सतर्क रहता है। गूगल और दूसरी टेक कंपनियों यूजर्स को सिक्योर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिजिटल सिक्योरिटी में इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट

    Google ने यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें AI बेस्ड थ्रेट डिटेक्शन सिस्टम, सख्त प्रावेसी पॉलिसी, एडवांस सिक्योरिटी टूल्स शामिल हैं। इनके जरिए कंपनी ऑनलाइन धोखाधड़ी और हार्मफुल कंटेंट को प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

    • ₹13,000 करोड़ की धोखाधड़ी को Google Pay पर रोका और 41 मिलियन से ज्यादा सिक्योरिटी अलर्ट दी गईं।
    • 2.36 मिलियन से अधिक पॉलिसी-उल्लंघन करने वाले ऐप्स को Google Play से हटाने के साथ 158,000 से अधिक खतरनाक डेवलपर्स के अकाउंट बैन किए।
    • Google Play Protect ने 200 अरब से अधिक ऐप्स को स्कैन किया और 13 मिलियन से अधिक हार्मफुल ऐप्स की पहचान की।
    • भारत में Google Play Protect की नई फ्रॉड प्रोटेक्शन सेवा 13.9 मिलियन जोखिमपूर्ण ऐप इंस्टॉलेशन को रोक चुकी है।

    YouTube पर सेफ्टी फीचर्स

    YouTube पर स्पैम, धोखाधड़ी और गलत कंटेंट को रोकने के लिए गूगल ने सख्त दिशानिर्देश लागू किए गए हैं। यहां हम कुछ प्रमुख फैक्ट आपके सामने रख रहे हैं।

    • 4.1 मिलियन से अधिक चैनलों को पॉलिसी फॉलो करने के चलते हटा दिया गया।
    • 85,000 से अधिक वीडियो स्पैम और धोखाधड़ी संबंधी पॉलिसी के कारण हटाए गए।
    • YouTube ने नकली समाचारों और संवेदनशील विषयों पर भ्रामक जानकारी रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाए हैं।

    डिजिटल सिक्योरिटी

    साइबर खतरों की बढ़ती जटिलता को देखते हुए, Google यूजर्स को सशक्त बनाने के लिए कई कैंपेन चला रहा है। इसमें DigiKavach 'Mauka Gawao' प्रमुख है। इस कैंपेन के जरिए कंपनी 177 मिलियन से अधिक भारतीय यूजर्स को वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूक कर रहा है।

    भारतीय साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर के साथ साझेदारी में Google Pay को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल से जोड़ा गया है। इसके साथ ही ShieldUp! मोबाइल गेम भी डेवलप की गई है। यह ऐप यूजर्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचाने में मदद करती है।

    Safer Internet India Coalition और Google

    दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शुमार गूगल Safer Internet India Coalition में शामिल हुआ है। इसमें डिजिटल सेवाएं, बैंक, फिनटेक कंपनियां और ऑनलाइन सिक्योरिटी एक्सपर्ट शामिल हैं। इसका लक्ष्य भारत के डिजिटल वर्ल्ड में यूजर्स की सिक्योरिटी को पहले से ज्यादा पुख्ता करना है। Google.org इसके लिए कई पहल करता है, जिनकी जानकारी नीचे दी जा रही है।

    • CyberPeace Foundation – 197,000 से अधिक लोगों को फैक्ट-चेकिंग और ऑनलाइन बिहेवियर की ट्रेनिंग दी।
    • The Asia Foundation – 45,000 MSMEs को साइबर खतरों से बचाव के लिए डिवाइस और ट्रेनिंग दी।
    • About this Result और About this Image की मदद से यूजर्स ऑनलाइन कंटेंटकी विश्वसनीयता चेक कर सकते हैं।
    • Content Labels से YouTube पर एआई से बने वीडियो का पता आसानी से चलता है।
    • Ads Transparency Center – यूजर्स इसके जरिए एड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    • Search Quality Raters – यूजर्स को हाई क्वालिटी वाले सर्च रिजल्ट मिले इसके लिए वेब पेज का वैल्यूवेशन करता है।
    • SynthID – AI द्वारा जेनरेटेट कंटेंट की पहचान कर उन्हें वाटरमार्क करता है।

    यह भी पढ़ें: Airtel: ये है एक साल की वैलिडिटी वाला एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान, मिलता है अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा